हाइलाइट्स
Samsung Galaxy M14 5G और M13 में HD+ डिस्प्ले मिलता है.
सैमसंग गैलेक्सी M14 5G 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh बटरी है.
Samsung गैलेक्सी M13 5G में 15W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh बैटरी है.
सैमसंग ने भारत में एक नया बजट 5G स्मार्टफोन गैलेक्सी M14 5G लॉन्च कर दिया है. इससे पहले पिछले साल कंपनी ने इस सीरीज़ का मॉडल गैलेक्सी M13 5G पेश किया था. गैलेक्सी M14 5G अपने पिछले मॉडल के मुकाबले कई डेवलपमेंट के साथ पेश किया गया है. लेकिन कुछ फीचर्स अभी भी पहले जैसे ही और इसकी कीमत में भी अंतर है. आइए जानते हैं दोनों फोन के बीच का अंतर और कितनी है इन दोनों की कीमत…
Samsung Galaxy M14 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच FHD+ इन्फिनिटी-V LCD स्क्रीन मिलता है, जबकि Galaxy M13 5G में भी 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ थोड़ी छोटी 6.5-इंच HD+ Infinity-V LCD स्क्रीन दिया जाता है.
Performance: सैमसंग गैलेक्सी M14 5G में प्रोसेसर के तौर पर Mali-G68 MP2 GPU के साथ ऑक्टा-कोर एक्सिनोस 1330 5Nm मिलता है, जबकि गैलेक्सी M13 5G में माली-G57 MC2 GPU के साथ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 7nm प्रोसेसर दिया गया है.
गैलेक्सी M14 5G 4GB या 6GB LPDDR4x रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल करके 1TB तक बढ़ाया जा सकता है.
Camera: दोनों गैलेक्सी M13 और M14 में f/1.8 अपर्चर और LED फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है. हालांकि, गैलेक्सी M14 5G में f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर भी शामिल है. फ्रंट में, गैलेक्सी M14 5G में f/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का कैमरा है, जबकि गैलेक्सी M13 5G में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है.
Battery: सैमसंग गैलेक्सी M14 5G 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है, जबकि गैलेक्सी M13 5G 15W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी के साथ आता है. ये एक बड़ा अंतर है जो दोनों फोन के बीच देखा जा सकता है. दोनों फोन 5G कनेक्टिविटी और डुअल 4G VoLTE सपोर्ट के साथ आते हैं. हालांकि, गैलेक्सी M14 5G ज़्यादा 5G बैंड का सपोर्ट करता है, जिसमें 13 5G बैंड का सपोर्ट है.
Price: सैमसंग गैलेक्सी M14 5G की शुरुआती कीमत 13,490 रुपये है. वहीं गैलेक्सी M13 5G को 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था. स्पेसिफिकेशंस को देख कर ये कहना आसान है कि कंपनी ने नए फोन की कीमत क्यों ज़्यादा रखी है. नए फोन में बड़ी बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट ज़्यादा है, साथ ही प्रोसेसर में भी अंतर देखा जा सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Mobile Phone, Samsung, Smartphone review, Tech news
FIRST PUBLISHED : April 19, 2023, 07:00 IST
