Mobile Phone Ban In Restaurant: बच्चे जब छोटे होते हैं, तो उन्हे सिखाया जाता है कि खाना खाते वक्त टीवी देखना बुरी बात होती है. खाना खाते समय पूरा ध्यान खाने पर होना चाहिए. हमें और आपको भी यह सब बताया गया था. हालांकि, आज के वक्त में बच्चों का ध्यान मोबाइल और टैबलेट में होता है. एक जरूरत के रूप में आए मोबाइल फोन की लोगों को लत लग गई है. लोग अपने फोन में इस कदर मशरूफ रहते हैं कि खाने के दौरान भी इसका साथ नहीं छोड़ते हैं. ग्राहकों की इसी आदत से तंग आकर एक रेस्टोरेंट ने अपने ग्राहकों के लिए नियम बनाया है कि कोई भी रेस्टोरेंट में मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकता है, लोग रेस्टोरेंट की इस पहल की काफी तारीफ कर रहे हैं. आइए जानते हैं रेस्टोरेंट को आखिर ऐसा कदम क्यों उठाना पड़ा.

इस रेस्टोरेंट में बैन है मोबाइल फोन

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, जापान के टोक्यो में डेबू चैन (Debu Chan) नाम के एक रेस्टोरेंट ने अपने यहां मोबाइल फोन्स पर बैन लगाया है. रैमन नूडल (Ramen noodles) सर्व करने वाले इस रेस्टोरेंट में जल्दी खाने और जगह खाली करने का एक अनकहा नियम है. रैमन खाने वाले की भीड़ ज्यादा होती है, इसलिए कस्टमर से अपेक्षा की जाती है कि वो जल्दी से अपना भोजन खत्म करके, बाकी के ग्राहकों के लिए जगह खाली कर दें. इसके बावजूद बहुत से लोगों को देर तक इंतजार करना पड़ता है.

बैन लगाने का ये है कारण

रेस्टोरेंट के स्टाफ ने जब इस बात पर गौर कि की आखिर लोगों को इतनी देर क्यों लग रही है, तो पाया कि जो लोग रैमन ठंडा होने के इंतजार में देर तक फोन चलाते रहते हैं. लोग मोबाइल देखते हुए ही खाना खाते हैं, जिससे उन्हें ज्यादा देर लगती है. रेस्टोरेंट के मालिक कोटा काई ने कहा कि रेस्टोरेंट हकाटा रैमन सर्व करता है, जोकि 1 मिलिमीटर चौड़ी होती है. इतने पतले होने की वजह से नूडल्स बहुत जल्दी स्ट्रेच हो जाते हैं. रेस्तरां के मालिक कोटा काई ने बताया कि हमने गौर किया कि एक ग्राहक ने खाना परोसे जाने के चार मिनट तक खाना शुरू ही नहीं किया. यह हमारे लिए चिंता का विषय था क्योंकि पतले नूडल्स बहुत जल्दी खराब होने लगते हैं. इसके अलावा फोन देखकर खाने से ग्राहकों का समय भी नष्ट होता है. और ग्राहकों की कतार लग जाती है.

नहीं लगा है कोई साइन बोर्ड

अपनी आंखों के सामने अपनी डिश का बर्बाद होना और ग्राहकों के लिए सीट की अनुपलब्धता, ये सब देखकर उन्होंने अपने यहां मोबाइल पर बैन ही लगा दिया. जापान में इस रेस्टोरेंट के नियम को लेकर काफी चर्चा हो रही है. रेस्टोरेंट में सिर्फ 30 सीटे हैं और कहीं भी मोबाइल फोन इस्तेमाल न करने का साइन नहीं लगाया है, रेस्टोरेंट का स्टाफ लोगों के पास खुद जाकर ऐसा न करने की रिक्वेस्ट करता है. 

यह भी पढ़ें – यहां लाइट से नहीं, बल्कि बैक्टीरिया से सड़कों पर जल रही है लाइट! ये ट्रिक देख आप भी कहेंगे- ये भारत में भी होना चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *