हाइलाइट्स

इंडियन सुपर लीग में 13 नवंबर को यूक्रेनी खिलाड़ी ने एफसी गोवा के खिलाफ किया था गोल
गोल से उत्साहित फुटबॉल कमेंटेटर दामोदरन खिलाड़ी के बाएं पैर को अपनी गोद में रखकर चूम लिया
इस दौरान वह यह कहते दिखाई देते हैं कि ‘यह चुंबन मेरा चुंबन नहीं, बल्कि पूरे केरल का है

तिरुवनंतपुरम. यह भले ही जोश में किया गया हो लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान केरला ब्लास्टर्स के यूक्रेनी इंडियन सुपर लीग (ISL) खिलाड़ी के ‘पैर चूमने’ की वजह से एक जाने-माने मलयालम फुटबॉल कमेंटेटर की मुश्किल बढ़ गई है. उनकी इस हरकत की फुटबाल प्रेमियों समेत तमाम लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर कड़ी निंदा की जा रही है.

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद नाराज नेटिज़न्स ने कमेंटेटर शैजू दामोदरन को ‘पूरे केरल’ के नाम पर ऐसी हरकत करने और इसमें पूरे मलयाली समुदाय को घसीटने को लेकर फटकार लगाई. विवादास्पद घटना एक यूट्यूब चैनल के लिए इवान कालिउज्नी के साथ हाल में उनके इंटरव्यू के दौरान हुई.

Tags: Football news, Indian football, Indian super league

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *