रिपोर्ट: गुलशन सिंह
बक्सर. पटना स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित दो दिवसीय ओपन बॉक्सिंग स्टेट चैंपियनशिप में चौसा के युवक ज्योतिप्रकाश ने गोल्ड मेडल जीता है. ज्योति प्रकाश ने 51 से 54 किलोग्राम भार में गोल्ड मेडल हासिल कर नगर समेत बक्सर जिले का नाम रौशन किया है. टूर्नामेंट का आयोजन बिहार के बॉक्सिंग स्टेट सेक्रेटरी राजीव सिंह की ओर से किया गया था. ज्योति प्रकाश ने बताया कि 10 से 11 मार्च को आयोजित दो दिवसीय ओपन चैलेंज गेम का आयोजन स्टेट लेवल पर किया गया था. इस प्रतियोगिता में बिहार के सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था.
देश के लिए खेलना चाहते है ज्योतिप्रकाश
ज्योतिप्रकाश ने बताया कि साल 2019 में पहली बार स्टेट चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था. उसमें भी जीत हासिल हुई थी. बॉक्सर ज्योतिप्रकाश जिले के चौसा गांव निवासी लालजी चौरसिया के पुत्र हैं. ज्योति प्रकाश ने बताया कि लगातार तीन साल से स्टेट चैंपियन रह रहे हैं. उन्होंने जीत का श्रेय अपने गुरु अभिनव गिरी को दिया. जिनके सानिध्य में प्रशिक्षण प्राप्त कर लगातार स्टेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल कर रहे हैं.
देश के मेडल जीतने की है इच्छा
ज्योतिप्रकाश ने बताया कि उनकी प्रबल इच्छा है कि देश के लिए बॉक्सिंग खेलें और मेडल जीतकर देश का नाम रौशन करें. वहीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड जीतने पर पंचायत के मुखिया रोहित ओझा ने बधाई देते हुए कहा कि ज्योति प्रकाश के जीत पर पूरे गांव सहित जिले में हर्ष का माहौल बना है. उन्होंने कहा कि गांव के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bihar News, Buxar news, Gold Medal, Latest hindi news
FIRST PUBLISHED : March 16, 2023, 16:09 IST
