हाइलाइट्स

बुध का यह राशि परिवर्तन 16 मार्च को सुब​ह 10 बजकर 54 मिनट पर होगा.
बुध सूर्य के साथ ​मीन राशि में युति करेगा.
बुध मीन राशि में 31 मार्च को दोपहर तक है.

ज्योतिषशास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है. बुध ग्रह 16 मार्च को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेगा. बुध का यह राशि परिवर्तन 16 मार्च को सुब​ह 10 बजकर 54 मिनट पर होगा. बुध सूर्य के साथ ​मीन राशि में युति करेगा. सूर्य 15 मार्च को मीन राशि में गोचर किया है. बुध मीन राशि में 31 मार्च को दोपहर तक है. उसके बाद दोपहर 03 बजकर 01 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश कर जाएगा.

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र बताते हैं कि बुध का मीन राशि में गोचर करना 5 राशियों वृष, कर्क, वृश्चिक, मकर और मीन के जातकों के लिए लाभप्रद हो सकता है. इन राशिवालों के धन, निवेश, बिजनेस और यश में वृद्धि हो सकती है. आइए जानते हैं कि बुध गोचर का 5 राशियों पर क्या प्रभाव होगा.

यह भी पढ़ें: मीन राशि में सूर्य का गोचर, 8 राशिवालों के शुरु होंगे अच्छे दिन, मिलेगा नौकरी-बिजनेस में उन्नति का अवसर

बुध गोचर 2023 राशियों पर सकारात्मक प्रभाव
1. वृष: मीन में बुध के गोचर करने से वृष राशिवालों को धन लाभ का योग है. खासतौर पर आपको अपने किसी दोस्त से मदद प्राप्त हो सकती है. निवेश के लिए समय अच्छा है, जो भविष्य में लाभदायक होगा. आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी. संभव है कि आपको कोई पुरस्कार या सम्मान दिया जा सकता है.

2. कर्क: बुध का राशि परिवर्तन कर्क राशिवालों के लिए विदेश यात्रा का योग बना सकता है. यदि आप विदेश में पढ़ना चाहते हैं तो आपका सपना पूरा हो सकता है. बिजनेस से जुड़े लोगों को अपना काम बढ़ाने के लिए नए प्रस्ताव मिल सकते हैं. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा.

3. वृश्चिक: बुध का गोचर बिजनेस से जुड़े हुए जातकों के लिए अच्छा फल देने वाला हो सकता है. आपको अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए कोई बड़ा निवेश मिल सकता है या फिर पार्टनरशिप का प्रस्ताव मिल सकता है. यह आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है. इस दौरान शेयर बाजार में निवेश से बचें. आप किसी को लव के लिए प्रपोज कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: आज से लगा है खरमास, 1 माह करेंगे 5 काम तो ग्रह दोष होंगे दूर, मां दुर्गा-भगवान राम की होगी कृपा

4. मकर: बुध गोचर से शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों के पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है. सरकारी नौकरी या सरकारी कामकाज से जुड़े हुए लोगों को कार्यों में सफलता मिलेगी. इस समय में आपका प्रभाव बढ़ा होगा. वाणी की मधुरता से बहुत काम बन सकते हैं.

5. मीन: बुध का रा​शि परिवर्तन बिजनेस से जुड़े हुए जातकों के लिए सुखद हो सकता है. हालांकि बिजनेस में आपके फैसले लोगों को अटपटे लग सकते हैं. आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा. शादी की बात पक्की हो सकती है. इसके अलावा जो प्रेम संबंध में हैं, उनकी लव स्टोरी आगे बढ़ेगी.

Tags: Astrology, Dharma Aastha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *