हाइलाइट्स

स्टैंड-अप कॉमेडियन डैनियल फर्नांडिस द्वारा दी गई एक परफॉरमेंस सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है
फर्नांडीस ने बताया कि जब लोग वेंटिलेटर, आईसीयू बेड और ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए कहते थे तो उन्हें कैसा लगता था

नई दिल्ली. कोरोना के बुरे दौर को कौन भूल सकता है जब लोग हॉस्पिटल में इलाज पाने के लिए दर दर की ठोकरे खा रहे थे. अस्पताल खचाखच भरे हुए थे और मरने वालों की संख्या बढ़ने के कारण हर दिन एक दु:खद अनुभव हो रहा था. जो लोग विशेष रूप से अपने परिवार के सदस्यों के लिए बिस्तर की व्यवस्था करने के लिए दर-दर भटकने की पीड़ा से गुजरे हैं, वे जानते हैं कि देश में कितनी विकट स्थिति थी. हालांकि कुछ स्टैंड अप कॉमेडियन ने इस बुरे दौरा का मजाक बनाकर परोसा जो उन्हें बेहद भारी पड़ गया.

स्टैंड-अप कॉमेडियन, डैनियल फर्नांडिस (Comedian Daniel Fernandes) द्वारा दी गई एक परफॉरमेंस सोशल मीडिया (Social Media Viral) पर वायरल हो गई, जिसमें उन्होंने कोरोना के दौर का मजाक बनाया है. फर्नांडिस की संवेदनहीनता पर अपना गुस्सा जाहिर करने वाले अमित थढानी ने वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया.

Tags: Comedian, Social Media Viral, Twitter, Viral videos

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *