दोहा. फीफा वर्ल्ड कप फुटबॉल में मंगलवार को ग्रुप सी के मुकाबले में पोलैंड और मेक्सिको के बीच भिड़ंत हुई. यह मुकाबला बराबरी का रहा और अंत तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं. पोलैंड को गोल करने का मौका पेनल्टी के रूप में मिला, लेकिन उनके स्टार स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवानडॉस्की इसे गोल में तब्दील नहीं कर पाए, पोलैंड ने इसके साथ ही मेक्सिको को हराने का मौका भी गंवा दिया और आखिर में यह मुकाबला गोलरहित बराबरी पर छूटा. मेक्सिको के खिलाड़ियों ने भी मैच के दूसरे हाफ में पोलैंड पर दबाव बनाए रखा और गोल करने के कई मौके बनाये लेकिन टीम को सफलता नहीं मिली.

मैच के 56वें मिनट में मेक्सिको के खिलाड़ी हेक्टर मोरेनो को पोलैंड के कप्तान लेवानडॉस्की को खींचने के कारण पीला कार्ड दिखाया गया.  इसके बाद वीडियो सहायक रेफरी की मदद से पोलैंड को पेनल्टी किक लगाने का मौका मिला. मेक्सिको के कप्तान और गोलकीपर गुइलेर्मो ओचोआ ने लेवानडॉस्की के शॉट को रोक कर अपने देश के प्रशंसकों को जश्न मनाने का मौका दिया. ओचाओ का यह पांचवां विश्व कप है.

मेक्सिको के कप्तान और गोलकीपर गुइलेर्मो ओचोआ ने लेवानडॉस्की के शॉट को रोक कर अपने देश के प्रशंसकों को जश्न मनाने का मौका दिया. (FIFA twitter page)

पोलैंड के लिए 76 गोल कर चुके लेवानडॉस्की राष्ट्रीय टीम के लिए पहली पर पेनल्टी पर गोल करने से चूके गये. इसके बाद मैक्सिको की टीम ने गेंद को ज्यादा समय तक अपने पास रखा और पोलैंड की रक्षापंक्ति पर दबाव बनाये रखा. पोलैंड के गोलकीपर वोज्शिएक सजेस्नी ने मैक्सिको के तीन बेहतरीन प्रयास को शानदार बचाव के साथ विफल कर दिया.

FIFA World Cup 2022 में बड़ा उलटफेर, सऊदी अरब ने अर्जेंटीना को चौंकाया; काम न आया मेसी का गोल

FIFA World Cup 2022: क्या है ‘वन लव’ आर्मबैंड विवाद? 10 देशों के कप्तान क्यों इसे पहनने के लिए अड़े, जानें सब कुछ

सऊदी अरब ने किया उलटफेर
इससे पहले ग्रुप सी के एक अन्य मैच में सऊदी अरब ने वर्ल्ड कप की दावेदार अर्जेंटीना को हराकर वर्ल्ड कप सबसे बड़ा उलटफेर किया. इस जीत के बाद सऊदी अरब में खुशियां मनाई जा रही हैं. मैच में अर्जेंटीना ने मेसी के गोल से शानदार शुरुआत की, लेकिन हाफ टाइम के बाद सऊदी अरब ने दबदबा बनाना शुरू किया और 8 मिनट के अंदर दो गोल करके अर्जेंटीना को बैकफुट पर धकेल दिया.

Tags: Doha, Fifa World Cup 2022, Poland, Qatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *