रिपोर्ट:अभिलाष मिश्रा

इंदौर. भारत में भले ही क्रिकेट की दीवानगी लोगों के सर चढ़कर बोलती हो, लेकिन वैश्विक स्तर पर फुटबॉल का क्रेज किसी से छिपा नहीं है. हालांकि देश में फुटबॉल प्रेमी बड़ी संख्या में हैं और अब भारत भी फुटबॉल के खेल में भी अपना परचम लहराना चाहता है. इस बीच इंदौर के युवा फुटबॉलर करण दीक्षित ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. दरअसल इंदौर के इस युवा फुटबॉल खिलाड़ी को यूक्रेन के एप्स अलेक्जेंड्रिया क्लब से जुड़ने का प्रस्ताव मिला है.

बता दें कि करण दीक्षित इससे पहले अंडर-17 भारतीय फुटबॉल टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं. उन्होंने एशियन फुटबॉल फेडरेशन (एएफसी) द्वारा नेपाल में आयोजित स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व भी किया था. फिलहाल वह देश के पेशेवर फुटबॉल क्लब चर्चिल ब्रदर्स एफसी गोवा से जुड़े हुए हैं.

आपके शहर से (इंदौर)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

करण दीक्षित ने कही ये बात
करण दीक्षित ने न्‍यूज़ 18 लोकल को बताया कि युद्ध के हालात में फिलहाल ट्रेनिंग नहीं हो रही. यदि युद्ध चलता रहा तो क्लब किसी अन्य स्थल पर ट्रेनिंग कैंप लगाएगा. साथ ही बताया कि वह इस ऑफर से बेहद खुश हैं, तो परिवार में भी खुशी का माहौल है. वहीं, करण दीक्षित को मिले इस ऑफर के बाद यह कहा जा सकता है कि भारत के फुटबॉल खिलाड़ी अब देश का नाम दुनियाभर में रोशन कर रहे हैं.

Tags: Football news, Indore news, Sports news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *