टेक्सास के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी से फैली दहशत, 1 शख्स की मौत, 3 घायल- India TV Hindi

Image Source : FILE
टेक्सास के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी से फैली दहशत, 1 शख्स की मौत, 3 घायल

अमेरिका में फिर गोलीबारी का मामला सामने आया है। इस बार अमेरिका के टेक्सास में गोलीबारी हुई है। इस घटना में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं 3 लोगों के घायल होने की खबर है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि बुधवार को टेक्सास के शॉपिंग मॉल के एल पासो में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मॉल में गोलियां चलने से वहां दहशत फैल गई थी।

पुलिस प्रवक्ता रॉबर्ट गोमेज ने बताया कि एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। वहीं इस मामले में दूसरे संभावित संदिग्ध की तलाश कर रही है। ये वही सिएलो विस्टा मॉल है, जो वॉलमार्ट स्टोर के बगल में है। यहां 3 अगस्त, 2019 को एक बंदूकधारी ने 23 लोगों की हत्या कर दी थी।

घटना में शामिल हो सकते हैं अन्य आरोपी

गोमेज ने कहा कि हमारा मानना ​​है कि अभी इस पूरे हादसे में और भी कोई व्यक्ति शामिल हो सकता है। इसलिए अभी मॉल की व्यापक तलाशी ली जा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि मॉल में गोलीबारी किस अंजाम से की गई है इसका मकसद अभी साफ नहीं हो पाया है। पुलिस प्रवक्ता रॉबर्ट गोमेज ने कहा कि यह अराजक था। जैसे ही मॉल में गोलीबारी हुई लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे थे। उन्होंने कहा कि वहां मौजूद लोग डरे हुए थे।

इसी मॉल में 2019 में हुआ था हमला, 23 लोगों की हुई थी मौत

मॉल के एक चश्मदीद रॉबर्ट गोंजालेज ने कहा कि मैंने लोगों को बाहर निकलने के लिए दौड़ते देखा। उन्होंने कहा कि वह सुरक्षित रूप से अपनी कार तक पहुंच गए और घटनास्थल से लोग सुरक्षित निकल गए थे। Cielo Vista मॉल में बुधवार की शूटिंग एक व्यस्त शॉपिंग क्षेत्र में और वॉलमार्ट की एक बड़ी पार्किंग के पास हुई, जहां 2019 में एक नस्लवादी हमले में 23 लोग मारे गए थे।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। US News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *