हाइलाइट्स
इक्वाडोर और नीदरलैंड के बीच मुकाबला ड्रॉ साबित हुआ.
ईरान ने वर्ल्ड कप में की शानदार वापसी.
नई दिल्ली. कतर में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप (Fifa World Cup 2022) में 25 नवंबर का दिन शानदार रहा. किसी को एकतरफा जीत मिली तो कहीं रेड कार्ड के कारण टीम को हार का सामना करना पड़ा. दरअसल, आज के दिन 5 बार विजेता रह चुकी ब्राजील की टीम ने सर्बिया को एकतरफा शिकस्त दी. वहीं, दूसरी तरफ ईरान की टीम ने टूर्नामेंट में शानदार वापसी की है. ईरान को पिछले मैच में इंग्लैंड ने 6-2 से मात दी थी. लेकिन इस बार टीम ने कोई गलती नहीं की.
ईरान ने वेल्स को 2-0 से शिकस्त दी. इस मैच में वेल्स के गोलकीपर वेन हेनेसी को 86वें मिनट में रेड कार्ड दिखा दिया गया. ईरान ने इसका भरपूर लाभ उठाया और टीम के स्ट्राईकर राउजबेह चेश्मी ने शानदार तरीके से गोल करके अपनी टीम को जीत दिला दी. वहीं, ब्राजील ने भी सर्बिया को 2-0 से करारी शिकस्त दी. इस मैच का पहला हाफ बिना किसी गोल के बराबरी पर रहा. लेकिन दूसरे हाफ में ब्राजील की टीम सर्बिया पर हावी हो गई. ब्राजील की तरफ से रिचार्लिसन का बोलबाला रहा. उन्होंने दो गोल कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.
नेमार का नहीं चला जादू
इस मुकाबले में नेमार विनियलस जूनियर का जादू नहीं चल सका. लेकिन रिचार्लिसन ने इस चीज की भरपाई कर दी. उन्होंने 62वें मिनट में टीम पहला गोल दागकर टीम को बढ़त दिला दी. उसके बाद उन्होंने एक बार फिर अपना जलवा बिखेरा और अगले 11 मिनट के बाद दूसरा गोल कर जीत ब्राजील की झोली में डाल दी.
डेनमार्क के खिलाफ गोल की झड़ी लगाना चाहेंगे फ्रांस के गिरौड और एमबापे
इक्वाडोर ने नीदरलैंड को ड्रॉ पर रोका
इक्वाडोर और नीदरलैंड के बीच मुकाबले में शानदार टक्कर देखने को मिली. इस मैच के बाद दोनों ही टीमों को दो-दो अंक मिल चुके हैं. इस मैच में इक्वाडोर के कप्तान वेलेंसिया चोट का शिकार हो गए. लेकिन दूसरे हाफ में उनके एक गोल ने नीदरलैंड को ड्रॉ पर रोक दिया. ग्रुप ए में दोनों टीमें पहले और दूसरे स्थान पर काबिज हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Brazil, Fifa world cup, Fifa World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : November 26, 2022, 00:04 IST
