Turkey Syria Earthquake - India TV Hindi

Image Source : AP/PTI
तुर्की और सीरिया में लगातार बढ़ रहा मौत का आंकड़ा

अंकारा: तुर्की और सीरिया में सोमवार को आए भूकंप ने भीषण तबाही मचाई है। मौत के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। एएफपी न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अब तक 15 हजार से ज्यादा लोगों की मौत इस प्राकृतिक आपदा की वजह से हो चुकी है। हजारों लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हैं और हॉस्पिटल घायलों से पटे पड़े हैं। लोगों को हॉस्पिटलों में जगह मिलने में भी मुश्किल हो रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है और मौसम की वजह से उसमें भी खलल पड़ रहा है। गौरतलब है कि सोमवार को तुर्की और सीरिया में 7.8 की तीव्रता वाला शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसमें हजारों इमारतें जमीदोंज हो गईं और हजारों लोगों की जान चली गई। 

 

Latest World News

Live updates :Turkey Syria Earthquake Live Updates

Refresh


  • 8:43 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    एलन मस्क ने कहा- तुर्की में ट्विटर जल्द ही बहाल हो जाएगा

    तुर्की सरकार ने ट्विटर के सीईओ एलोन मस्क को सूचित किया है कि अधिकारी जल्द ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को ब्लॉक करना बंद कर देंगे। मस्क ने बुधवार रात ट्वीट कर ये जानकारी दी।