मुंबई. सोन सूद ने कुछ घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में उन्होंने दिखाया कि कैसे एक शहर में उनकी रंगोली बनाई गई. यह रंगोली गणतंत्र दिवस सेलिब्रेश के एक हिस्से के रूप में महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर में बनाई गई. सोनू की 87,000 वर्ग फुट की रंगोली बनायी गयी है. कलाकार श्रीपाद मिराजकर ने पब्लिक पार्क में 7 टन से ज्यादा रंगोली पाउडर की मदद से सोनू सूद की तस्वीर बनाई. इसे बनाने में उन्हें कई दिन लगे हैं.

अपनी तस्वीर वाली रंगोली को देखकर सोनू सूद ने अपनी खुशी जाहिर की और कहा, “मेरे पास शब्द ही नहीं है और लोगों द्वारा दिखाए गए प्यार के लिए बहुत खुश हूं. मैं सोलापुर के विपुल को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने 87,000 वर्ग फीट की सबसे बड़ी रंगोली का विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने का यह मुकाम हासिल किया. मुझे उन पर गर्व है.”

रंगोली अब हर दिन हजारों दर्शकों को आकर्षित कर रही है. अपने फाउंडेशन ‘सूद चैरिटी फाउंडेशन’ के जरिए उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन में प्रवासियों मजदूरों, कामगारों और जरूरतमंदों को घर पहुंचाने में मदद की. अब इस फाउंडेशन के जरिए वह सार्वजनिक स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में काम कर रहे हैं.

Tags: Sonu sood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *