नई दिल्ली: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) जब भी पब्लिक प्लेस में होते हैं, तब फैंस उनके साथ फोटो खिंचवाने की होड़ करते नजर आते हैं. कई बार अजीब स्थिति पैदा हो जाती, जिसकी वजह से सिक्योरिटी को हस्तक्षेप करना पड़ता है, हालांकि हर बार हालात एक जैसे नहीं होते. अब रणबीर कपूर ने फैंस के बीच ऐसा बर्ताव किया, जिसे वे शायद सालों बाद भी न भूल पाएं.
दरअसल, रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें एक फैन उनके साथ फोटो खिंचवाने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है, लेकिन कुछ ऐसा हो जाता है जिससे एक्टर अपना आपा खो देते हैं और फैन का मोबाइल फेंक देते हैं. वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि फैन काफी कोशिशों के बाद भी एक्टर के साथ सेल्फी नहीं ले पा रहा था या फिर बार-बार सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था, जिससे एक्टर गुस्से में आ गए. आखिर में, रणबीर अपना संयम खो बैठे और उनका फोन लेकर दूर फेंक दिया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ranbir kapoor
FIRST PUBLISHED : January 27, 2023, 19:47 IST
