तो इससे ये साफ होता है कि जहां ‘गदर’ की कहानी तारा और सकीना की लव स्टोरी पर बेस्ड थी, तो वहीं ‘गदर 2’ में तारा-जीते यानी बाप-बेटे के बीच प्यार को अनिल शर्मा दर्शाते नजर आएंगे. वैसे, फिल्म की कहानी जो भी, इसमें कोई शक नहीं कि ‘गदर 2’ की पूरी टीम को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता दिखेगा, क्योंकि फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जो बज नजर आ रहा है, उसे नकारा नहीं जा सकता.
