साउथ एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) अपनी बेहतरीन अदायगी के लिए जाने जाते हैं. वो विलेन की भूमिका के लिए जाने जाते हैं. वो साउथ के बेहतरीन एक्टरों में गिने जाते हैं. उन्हें इंडस्ट्री के धाकड़ विलेन में शुमार किया जाता है. उन्होंने ना केवल साउथ बल्कि बॉलीवुड स्टार्स के साथ भी काम किया है. तमिल ऑडियंश के बीच उनकी काफी पॉपुलैरिटी है. उन्होंने साउथ के लगभग सभी स्टार्स के साथ काम किया है. इसमें कमल हासन, अजित कुमार, विजय और रजनीकांत जैसे स्टार्स शामिल हैं. लेकिन क्या आपको पता है उन्होंने थलाइवा के साथ केवल एक ही फिल्म में काम किया था. एक बार तो ऐसा हुआ था कि उन्होंने उनके साथ भी काम करने से मना कर दिया था.

प्रकाश राज ने कमल हासन के साथ ‘वसूल राजा’ और ‘थुंगवनम’ और अजित कुमार के साथ ‘असाई’ और ‘परमासिवन’ जैसी फिल्मों में काम किया है. इतना ही नहीं एक्टर विजय के साथ ‘गिली’ और ‘पोकिरी’ जैसी फिल्मों में काम किया था. लेकिन, जब रजनीकांत की बारी आती है तो उन्होंने उनके साथ एक छोटा सा रोल किया था. दोनों सुपरस्टार्स ने Padayappa में काम किया था, जिसमें प्रकाश राज को एक पुलिस की भूमिका में देखा गया था. इसके बाद एक बार खबर आई थी कि उन्होंने काम करने से ही मना कर दिया था.

‘बाबा’ में किया गया था प्रकाश राज को कास्ट
रिपोर्ट्स की मानें तो प्रकाश राज को रजनीकांत की फिल्म ‘बाबा’ में मुख्यमंत्री के रोल के लिए कास्ट किया गया था. खबरें थी कि इस रोल को एक्टर ही प्ले करेंगे. लेकिन अंत में उस खबर ने सभी को हैरान कर दिया, जिसमें उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था. इसकी वजह भी काफी बड़ी बताई जाती है कि स्क्रिप्ट में काफी बड़ा बदलाव हुआ था, जिसके चलते उन्होंने इसमें काम करने से मना कर दिया था. इसका खुलासा भी उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था.

इस वजह से फिल्म की शूटिंग छोड़कर चले गए थे प्रकाश राज
इंटरव्यू में प्रकाश राज ने खुलासा किया था कि रजनीकांत की फिल्म ‘बाबा’ में एक्टर को विलेन की भूमिका मुख्यमंत्री के रूप में निभानी थी. रजनीकांत ने इस रोल ने के लिए उन्हें चुना था. इसके लिए उन्हें एडवांस भी मिल गया था. शूटिंग से पहले प्रकाश ने एक फोटोशूट भी अटेंड किया था. लेकिन कुछ सीन्स की शूटिंग के दौरान रजनीकांत ने प्रकाश राज को बताया कि फिल्म के लिए उन्हें ज्यादा दिनों तक शूट नहीं करना है. इस दौरान प्रकाश राज ने हां कर दिया और अपने मैनेजर से पूछा कि क्या स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव हुए हैं? जब एक्टर को इस बारे में बता चला कि उनके अहम किरदार को कम किया गया है तो उन्होंने काम करने से मना कर दिया था. हालांकि, उन्हें मेकर्स ने काफी समझाने की कोशिश की और कहा कि ‘आपकी सैलरी नहीं कम की जा रही है.’ लेकिन प्रकाश राज ने किसी की नहीं सुनी और उन्होंने काम करने से मना कर दिया.

रजनीकांत ने लिया था एडवांस वापस
प्रकाश राज के इस फैसले से रजनीकांत को कोई नाराजगी नहीं थी बल्कि उन्हें लगा कि उन्होंने जो किया वो सही था. आपको बता दें कि फिल्म का निर्माण रजनीकांत ही कर रहे थे और उन्होंने उनसे एडवांस में दी हुआ राशि की वापसी भी नहीं मांगा था. हालांकि, बाद में रजनीकांत और प्रकाश राज की जोड़ी फिल्म ‘अन्नाथे’ (Annaththe) में नजर आई थी. इसमें दोनों के अलावा कीर्ति सुरेश और नयनतारा (Nayanthara) ने लीड रोल प्ले किया था. इसका निर्देशन सिरुतई सिवा द्वारा निर्देशित किया गया था.

Tags: Prakash raj, Rajinikanth, South cinema

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *