हाइलाइट्स
बुध मार्गी होने से रोग, वाद विवाद, अशुभ समाचार, कोर्ट केस जैसे कठिन हालात पैदा हो सकते हैं.
कर्क: आपकी राशि पर शनि की ढैय्या कल से शुरु हुई है और अब बुध मार्गी होने से आपके शत्रु बढ़ेंगे.
Budh Gochar 2023: बुध ग्रह आज 18 जनवरी को शाम 06 बजकर 41 मिनट से धनु राशि में मार्गी हो रहा है. बुध 20 अप्रैल तक मार्गी रहेगा. बुध के मार्गी होने से चार राशियों वृषभ, कर्क, धनु और मकर के जातकों के जीवन में कठिन समय शुरु हो सकता है. बुध के मार्गी होने से इन लोगों के जीवन में रोग, वाद विवाद, अशुभ समाचार प्राप्ति, कोर्ट केस जैसे कठिन हालात पैदा हो सकते हैं. काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट बता रहे हैं कि इन चार राशि के जातकों के जीवन में बुध के मार्गी होने से क्या नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.
बुध मार्गी 2023 राशिफल
वृषभ: बुध ग्रह के धनु राशि में मार्गी होने से इस राशि के जातकों के जीवन में कठिन समय प्रारंभ हो सकता है. पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों बढ़ोत्तरी हो सकती है. इसको आप समझदारी से निपटाने की कोशिश करें. चाहें तो इसके लिए एक अच्छा वकील रख सकते हैं. इस समय में आपको किसी भी प्रकार के बैंक लोन से बचना चाहिए क्योंकि यह आपके आर्थिक पक्ष को और भी कमजोर कर सकता है.
यह भी पढ़ें: 18 जनवरी को बुध हो रहे मार्गी, आज से 7 राशिवालों के अच्छे दिन शुरू, मकान, वाहन, लव मैरिज योग
आप सावधानी से निवेश के मामलों को समझें, नहीं तो आप आर्थिक संकट में फंस सकते हैं. आपके खिलाफ लोग साजिश कर सकते हैं, आपको इस समय स्किन से जुड़ी समस्याओं को अनदेखा नहीं करना चाहिए.
कर्क: आपकी राशि पर शनि की ढैय्या कल से शुरु हुई है और अब बुध मार्गी होने से आपके शत्रु बढ़ेंगे. फिजूलखर्च पर नियंत्रण रखना होगा. इससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है. यदि आप वाहन चलाते हैं तो सावधान रहें, हादसा होने की आशंका है. संभलकर वाहन चलाएं. संभव हो तो बस, ट्रेन जैसे सार्वजनिक वाहन का उपयोग करें. यात्रा में अपने सामान की सुरक्षा करें.
यह भी पढ़ें: 17 जनवरी से 4 राशिवालों की शनि बढ़ाएंगे टेंशन, चल रही साढ़ेसाती-ढैय्या, करें वक्र दृष्टि से बचने के उपाय
धनु: बुध के मार्गी होने से कार्य स्थल या घर पर लोग आपका अपमान कर सकते हैं. आप ऐसी स्थितियों से स्वयं को दूर ही रखें. उनके लिए ऐसा अवसर न आने दें. इस समय में अपकी लाइफ में कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे, जिसकी उम्मीद आपको नहीं होगी. लोग आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं. कार्य स्थल पर काम से काम रखें. हालांकि शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलने और संतान प्राप्ति का योग है.
मकर: आपकी राशि के लोगों के लिए बुध का मार्गी होना मिलाजुला प्रभाव देगा. आप बेकार के कामों में समय नष्ट करेंगे, जिससे अधिक भागदौड़ करेंगे. इस समय में आपके खर्चे अधिक होंगे. आपकी फिजूलखर्ची बढ़ सकती है, इसकी वजह से बचत पर प्रभाव पड़ेगा. आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है.
किसी भी विवाद को कोर्ट में न लेकर जाएं, उसे आपसी सहमति से बाहर ही निपटा लें तो आपके हित में रहेगा. इस दौरान आपको सेहत से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. ऐसे में आप अपने खानपान ध्यान दें. बाहर का भोजन न करें. कार्यों को करने में गोपनीयता बरतें, तभी सफल होंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Astrology, Dharma Aastha
FIRST PUBLISHED : January 18, 2023, 13:06 IST
