हाइलाइट्स

Fireboltt Supernova में 1.78-इंच का ऑलवेज-ऑन AMOLED डिस्प्ले मिलता है.
प्रोटेक्शन के लिए, स्मार्टवॉच को IP67 के साथ वॉटर रेसिस्टेंट आती है.
Fireboltt Supernova वॉच iOS और Android दोनों डिवाइस के साथ कंपैटिबल है.

भारतीय वियरेबल ब्रांड फायर बोल्ट ने एक नई स्मार्ट वियरेबल्स Fireboltt Supernova की पेशकश कर दी है. ये एक ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्टवॉच है. जो लोग कम दाम में फिटनेस और स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ एक किफायती ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्टवॉच चाहते हैं, उनके लिए कंपनी कई ऑप्शन पेश करती है, और इसी कड़ी में फायर बोल्ट ने नई स्मार्टवॉच लॉन्च किया है.  3500 रुपये से कम कीमत में कंपनी ने इसमें 1.78-इंच का ऑलवेज-ऑन AMOLED डिस्प्ले, वॉयस असिस्टेंट और 123 स्पोर्ट्स मोड दिया है.

फायर बोल्ट सुपरनोवा को भारत में 3,499 रुपये में लॉन्च किया गया है. ग्राहक स्मार्टवॉच को येलो, ऑरेंज, ब्लू, ब्लैक, लाइट गोल्ड, गोल्ड ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं. स्मार्टवॉच फ्लिपकार्ट और Fireboltt.कॉम पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगी. लुक के मामले में ये काफी हद तक ऐपल वॉच जैसी लग रही है.

ये भी पढ़ें- LPG सिलेंडर में कितनी बची है गैस, गीले कपड़े से लग जाता है पता, कमाल है ये ट्रिक

फायर बोल्ट सुपरनोवा में 368*448 पिक्सल रेजोल्यूशन और 500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 1.78-इंच AMOLED ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले दिया गया है. वॉच में 123 स्पोर्ट्स मोड्स प्रीलोडेड हैं और SpO2 मॉनिटरिंग, 24/7 हार्ट रेट ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग, स्टेप्स आदि सहित फिटनेस और हेल्थ ट्रैकिंग मोड्स मिलते हैं.

कनेक्टिविटी के लिए, फायर बोल्ट सुपरनोवा ब्लूटूथ 5.0 से लैस है और कॉलिंग सपोर्ट के लिए इनबिल्ट माइक और स्पीकर के साथ आता है. यह सभी एक्सटर्नल डिवाइस के साथ सहज कनेक्टिविटी भी प्रदान करता है. इसमें कॉल के लिए क्विक एक्सेस, कॉल हिस्ट्री शामिल है. इसमें कॉन्टैक्ट्स को सिंक करने जैसा फीचर भी मिलता है.

ये भी पढ़ें- हीटर ऑन करके सोना खतरनाक हो सकता है, हमेशा के लिए बंद हो सकती है आंखें!

5 दिन चलेगी बैटरी
प्रोटेक्शन के लिए, स्मार्टवॉच को IP67 के साथ वॉटर रेसिस्टेंट, क्रैक और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए रेट किया गया है. दावा है कि स्मार्टवॉच की बैटरी 5 दिनों तक चल सकती है, और ये iOS और Android दोनों डिवाइस के साथ कंपैटिबल है.

फायर बोल्ट सुपरनोवा में वॉयस कमांड का इस्तेमाल करके हैंड-फ्री नेविगेशन के साथ यूज़र्स की मदद करने के लिए इनबिल्ट वॉयस असिस्टेंस भी है.

Tags: Mobile Phone, Portable gadgets, Tech news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *