Makar Sankranti me kya karen kya na Kare: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति यानी खिचड़ी के पर्व का बेहद विशेष महत्व है. ऐसी मान्यता है कि जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तब मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है. इस बार संक्रांति के पर्व को लेकर काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है. कुछ लोग इस बार 14 जनवरी को खिचड़ी मना रहे हैं तो कुछ लोग 15 जनवरी को. भारतीय संस्कृति में मकर संक्रांति के पर्व के बाद से भी शुभ कार्यों की भी शुरुआत हो जाती है.

मकर संक्रांति का दिन बेहद शुभ होता है लेकिन फिर भी कुछ ऐसी बातें हैं जिनका इस पर्व में हमें विशेषतौर पर ध्यान रखना चाहिए. इस दिन कुछ कामों को हमें करने से बचना चाहिए. इस दिन हमें अपनी वाणी और भाषा पर संयम रखते हुए किसे के प्रति बुरे ख्याल लाने से बचना चाहिए. आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति पर हमें कौन कौन से कार्यों को करने से बचना चाहिए जिससे हमारे घर में सुख समृद्धि बनी रहे.

मकर संक्रांति के दिन भूलकर न करें ये काम

तामसिक भोजन ना करें: मकर संक्रांति के दिन हर किसी को तामसिक भोजन का सेवन करने से बचना चाहिए. इसके साथ ही इस दिन प्याज और लहसुन का भी सेवन नहीं करना चाहिए.

गलत भाषा का प्रयोग न करें: मकर संक्रांति के दिन हमें गुस्सा करने से बचना चाहिए और अपनी भाषा पर भी कंट्रोल करना चाहिए. साथ ही हमें इस दिन किसी के प्रति गलत विचारों को नहीं लाना चाहिए.

Astro Tips: भूलकर भी बिस्तर पर न खाएं खाना, जल्द बदलें ऐसी 5 आदतें, वरना हो जाएंगे कंगाल

पेड़ का कटाई ना करें: मकर संक्रांति के दिन पेड़ों की कटाई और छटाई को भी अशुभ माना गयाा है. यदि आप ऐसा करते हैं तो इससे आपके जीवन में कुछ बाधाएं आ सकती हैं. इस दिन तुलसी की पत्तियों को भी नहीं तोड़ना चाहिए.

नशे का सेवन ना करें: मकर संक्रांति वाले दिन नशे का सेवन भी अशुभकारी है. इस दिन शराब, सिगरेट, गुटके का सेवन नहीं करना चाहिए.

स्नान किए बिना भोजन न करें: मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है. ऐसा माना जाता है कि अगर इस दिन स्नान किए बिना भोजन करते हैं तो इससे दरिद्रता को बढ़ावा मिलता है.

दान जरूर दें: मकर संक्रांति की शुरुआत ही दान के साथ हुई थी इसलिए इस दिन दान का भी बहुत अधिक महत्व है. यदि आपके घर पर कोई भिक्षा मांगता है तो उसे खाली हाथ न जानें दे. अगर आप किसी को दान देने के लिए मना करते हैं तो इससे आपके जीवन में बाधाएं आ सकती हैं.

शाम को न करें ये काम: मकर संक्रांति के दिन शाम के समय भोजन करना अच्छा नहीं माना जाता. इससे सूर्य देव रुष्ट हो सकते हैं. इसलिए सूरज ढलने के बाद भोजन करने से बचें.

Tags: Astrology, Lifestyle, Makar Sankranti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *