Blue Lake: प्रकृति ऐसी चीजों से भरी पड़ी है, जिन्हे देखकर कोई भी बस देखता ही रह जायेगा. फिर वो चाहे पहाड़ हो, सूर्योदय या सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा ही या कोई बीच (समुंद्र का किनारा) हो, हर कोई ऐसी जगहों को बार बार देखना चाहेगा. न्यूजीलैंड में भी ऐसी ही एक झील है, जिसे ब्लू लेक कहते हैं. अगर आप नेचर लवर्स हैं तो न्यूजीलैंड आपके लिए अपनी वैकेशन्स एन्जॉय का एक बेहतरीन ऑप्शन है. ‘ब्लू लेक’ यहां के प्राकृतिक स्थलों में से एक है, यह दक्षिणी आल्प्स के उत्तरी भाग में नेल्सन लेक नेशनल पार्क में है. इस झील को आधिकारिक तौर पर दुनिया की सबसे साफ झील का दर्जा भी प्राप्त है. इस झील का पानी इतना साफ है कि इसे देखने वाला बस यही कहता है कि ये पानी है या कांच. आइए इसके बारे में जानते हैं…

तली में पड़े कंकड़-पत्थर भी आते हैं साफ नजर
2011 में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वॉटर एंड एटमॉस्फेरिक रिसर्च के वैज्ञानिकों ने ब्लू लेक को धरती पर मौजूद सबसे साफ पानी का प्राकृतिक स्रोत बताया था. अध्ययन के मुताबिक, आप 70 से 80 मीटर की दूरी से भी इस झील के अंदर का नजारा बिल्कुल साफ-साफ देख पाएंगे. बताया जाता है कि झील की तली में पड़े छोटे-छोटे कंकड़-पत्थर भी बिल्कुल साफ दिखाई देते हैं. इस मामले में ब्लू लेक ने गोल्डन बे में मौजूद साफ पानी की झील ‘ते वाइकोरोपुपु स्प्रिंग्स’ को भी पछाड़ दिया है. इस झील की दृश्यता सिर्फ 63 मीटर तक है.

पानी को छूने तक पे है प्रतिबंध
यहां की स्थानीय माओरी आबादी इस झील को पवित्र मानते हैं. ये लोग इस झील को रोटोमायरवेनुआ (Rotomairewhenua) कहकर बुलाते हैं, इसका अंग्रेजी में मतलब होता है Land of Peaceful Waters. इस झील में किसी को भी तैरने की अनुमति नहीं है. चूंकि इस पवित्र झील माना जाता है, इसलिए इसे छूना भी प्रतिबंधित है. 2021 में नेल्सन नेशनल पार्क की कुछ झीलों डायटोमिक शैवाल पाया गया था जो पानी को दूषित करता है. इसके बाद से यह प्रतिबंध और भी जरूरी हो गया. लिहाजा, कनजर्वेशन डिपार्टमेंट ने ब्लू लेक को दूषित होने से बचाने के लिए 2022 में यहां एक वॉर्डन की तैनाती भी की हुई है.

यह भी पढ़ें –

news reels

सर्दी में रेल की पटरी पर क्यों किए जाते हैं विस्फोट, क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों किया जाता है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *