हिना खान बिग बॉस में अपनी जर्नी के दौरान उस समय विवादों में फंस गई जब उन्होंने कहा दक्षिण सिनेमा (South Cinema) के निर्माता उन एक्ट्रेस को तरजीह देता है जो Bulging figures यानी मोटी होती हैं. हालांकि, उन्हें साउथ एक्ट्रेस को मोटा बताना भारी पड़ गया जो कि वास्तव सच नहीं है. क्योंकि वहां की एक्ट्रेस हिंदी सिनेमा से कहीं ज्यादा अट्रैक्टिव दिखती हैं.हिना खान ने ये क्लिप काफी वायरल हुई थी इसमें वे ये कहते हुए सुनी गई थीं, कि ‘वे (Tollywood Film Maker) चाहते हैं कि उनकी अभिनेत्रियां अपने bulging figures को दिखाएं. मुझे लीडिंग प्रोडक्शन हाउस द्वारा दो फिल्में ऑफर हुई थीं हालांकि, मैंने मना कर दिया क्योंकि उन्होंने मुझे वजन बढ़ाने के लिए कहा था.’ वे कहती हैं कि ‘साउथ में उन्हें ऐसे चाहिए बल्जिंग सब.’
