नई दिल्ली: पलक तिवारी (Palak Tiwari) फैशन के मामले में मां श्वेता तिवारी से कम नहीं हैं. उन्हें शुक्रवार की रात पैपराजी ने फॉक्स लैदर पेंट और कॉर्सेट टॉप में स्पॉट किया. उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए स्ट्रैपी सैंडल पहनी हुई थी. वे कुछ असहज थीं और इसकी वजह उनका लैदर पैंट था, जिसे वे बार-बार एडजस्ट कर रही थीं.

स्टार फोटोग्राफर विरल भयानी ने जब पलक का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, तो लोगों ने उनकी असहजता को भांपते हुए उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. कोई उनके छरहरे बदन का मजाक उड़ाता नजर आया, तो कोई उनके फैशन च्वॉइस पर सवाल उठाने लगा. उन्हें कई दफा अपनी पेंट एडजस्ट करते हुए भी देखा गया. लोग उनके दुबलेपन को देखकर उन्हें अपनी डाइट बेहतर करने के लिए बोल रहे हैं.

Tags: Palak Tiwari, Shweta tiwari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *