RakhiSawant instagram- India TV Hindi

Image Source : RAKHISAWANT INSTAGRAM
Bigg Boss

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन एक्ट्रेस राखी सावंत के फैंस उनकी एक्टिंग देखने के बाद खुद की हंसी रोक नहीं पाते हैं। राखी सावंत अपने फैंस को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। राखी अपने ब्वॉयफ्रेंड आदिल के साथ हंसती खिलखिलाती नजर आती हैं। बता दें राखी सावंत इन दिनों ‘बिग बॉस मराठी सीजन 4’ में नजर आ रही हैं। 

Bigg Boss 16: ‘बिग बॉस’ में हुई farah khan की एंट्री, इस कंटेस्टेंट को बताया Shahrukh Khan

हाल ही में ‘बिग बॉस मराठी सीजन 4’ में उनके बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी (Adil Durrani) की एंट्री हुई है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में देखा गया कि राखी, आदिल को घर में देखकर खुशी से झुमने लगती है। कलर्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से ये वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें दिख रहा है कि राखी आदिल को देखते साथ ही जोरों से लगे लगा लेती हैं। आदिल घुटने के बल बैठकर राखी को प्रपोज करते हैं। 

Kanjhawala Accident: अंजलि की मां का अब पूरा होगा इलाज! शाहरुख खान ने दिखाई दरियादिली, फैंस ने कहा प्राउड ऑफ यू Pathan

बीते कुछ दिनों पहले  ‘बिग बॉस मराठी सीजन 4’ से सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें राखी सावंत लाल साड़ी, हैवी फैला हुआ मेकअप में भूतनी के रूप में नजर आईं थी। बात दें हाल ही में ड्रामा क्वीन राखी सावंत की ‘बिग बॉस मराठी सीजन 4’ में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। राखी के शो में शामिल होने के बाद टीआरपी में भी बढ़त होती है, क्योंकि राखी अपने फैंस को काफी एंटरटेन करती हैं। राखी सावंत ‘बिग बॉस’ में सीजन 1 से नजर आ रही हैं। इस बार भी ऐसी खबर आ रही थी कि राखी ‘बिग बॉस’ में नजर आने वाली है, लेकिन राखी ‘बिग बॉस मराठी’ में नजर आईं। 

 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। TV News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *