नई दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. जब से उनका नाम ठग सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में आया है, वह हर दिन इसे लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं. इन्हीं सब के बीच सोशल मीडिया पर जैकलीन का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें हसीना को केले के पत्ते पर भोजन करते हुए देखा जा सकता है.

गौरतलब है कि इस वीडियो को जैकलीन फर्नांडिस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में फैन्स से डिश गेस करने के लिए कहा है. उन्होंने कैप्शन में ब्लू हार्ट इमोजी के साथ लिखा- ‘गेस द डिश..हैप्पी संडे’.

Tags: Entertainment news., Jacqueline fernandez

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *