नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर एक वीडियो नेटिजेन्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. आलम ये है कि इसे देखते ही लोग अपने-अपने सोशल अकाउंट पर शेयर कर रहे हैं. वीडियो में रामानंद सागर के टीवी सीरियल ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार चुके अरुण गोविल आ नजर रहे हैं. बता दें कि भले ही अरुण गोविल ने स्क्रीन पर राम की भूमिका को निभाया, लेकिन लोग अपने असल जीवन में भी उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं. फैंस धार्मिक धारावाहिक रामायण की वजह से उनसे आज भी भावात्मक रूप से जुड़े हुए हैं. कुछ ऐसा ही इस वायरल वीडियो में स्वामी जगद्गुरु रामभद्राचार्य के साथ भी देखा जा सकता है. वीडियो में ‘रामायण’ फेम अरुण गोविल को सामने देख स्वामी जगद्गुरु खुद को रोक नहीं पाते और रोने लगते हैं.
इमोशनल कर देने वाले इस वीडियो को ट्विटर यूजर हर्षा पटेल ने अपने अकाउंट से शेयर किया है. वीडियो में देख सकते हैं कि जब स्वामी जगद्गुरु रामभद्राचार्य प्रवचन दे रहे होते हैं. तभी अरुण गोविल उनका आशीर्वाद लेने के लिए उनके पास पहुंचते हैं. हालांकि जैसे ही वह उनके अरुण उनके कदमों में झुकते हैं तो जगद्गुरु उन्हें देख भावुक हो जाते हैं. वह उन्हें गले लगाकर रोने लगते हैं. ऐसा देख वहां मौजूद लोग भी काफी भावुक हो जाते हैं.
राम जी का अभिनय करने वाला भी हम सबके लिए प्रभु का रूप हैं 🙏🏻💐
रामभद्राचार्य जी महाराज अरुण गोविल जी को गले लगा कर रो दिए🙏🏻😥 pic.twitter.com/o1raEEWWF5— Harsha Patel 🇮🇳 (@harshasherni) January 4, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Arun Govil, Entertainment news., Ramayan, Ramayana
FIRST PUBLISHED : January 07, 2023, 22:22 IST
