मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) जब से पैरेंट्स बने हैं, तब से ही फैंस उनकी बेटी वामिका को देखने के लिए एक्साइटेड हैं. लेकिन कपल ने अब तक अपनी बेटी की झलक फैंस को नहीं दिखाई थी. हाल ही में दोनों वृंदावन दर्शन करने गए. सोशल मीडिया पर इस दौरान की उनकी फोटोज और वीडियोज काफी वायरल हो रहे हैं, जिसमें उनकी बेटी की क्यूटनेस देख फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं.
वायरल हो रहे इस वीडियो में अनुष्का और विराट हाथ जोड़कर भगवान से प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं. जबकि इस दौरान बेटी वामिका शरारतें करते हुए अपनी मम्मी चेहरे को बार-बार देखती हुई नजर आ रही हैं. विराट-अनुष्का ने हमेशा की तरह इस दौरान भी अपनी बेटी का चेहरा छुपाने की लाख कोशिश की, लेकिन कई वीडियो और फोटो में उनकी नन्ही परी का चेहरा फैंस साफतौर पर देखने को मिल ही गया. व्हाइट कलर की ड्रेस में वामिका बेहद प्यारी लग रही हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Anushka sharma, Entertainment, Vamika unseen photo, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : January 06, 2023, 21:00 IST
