TRP List BARC- India TV Hindi

Image Source : TWITTER
TRP List BARC

TRP List: एक टेलीविजन शो की सफलता BARC रेटिंग्स द्वारा निर्धारित की जाती है, जो हमें इस बात की जानकारी देती है कि कौन से चैनल और शो चार्ट में सबसे ऊपर हैं। अब साल का पहला सप्ताह खत्म होने पर है, साल 2022 के आखिरी हफ्ते यानी 52वें हफ्ते की रेटिंग आखिरकार आ ही गई है और इसमें कुछ दिलचस्प बदलाव भी हुए हैं। इस हफ्ते ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की टीआरपी रेटिंग में लंबे समय बाद उछाल देखा जा रहा है। अब ऐसा लग रहा है कि साल 2023 में टीआरपी लिस्ट में पहले सप्ताह से ही टॉप 5 की लिस्ट में बड़ा बदलाव देखा जा सकता है। 

लीप से बदल सकती है शो की हालत 

अब जल्द ही ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में लीप आने वाला है। जिससे ‘अनुपमा’ और ‘गुम है किसी के प्यार में’ को खतरा हो सकता है। इस सप्ताह की बात करें तो ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘कुंडली भाग्य’ भी टॉप 10 शो की लिस्ट में फिर से एंट्री कर चुके हैं। जिसके कारण ‘ये है चाहतें’ और ‘नागिन 6’ की रेटिंग में भारी गिरावट देखी जा रही है। 

पाखी की भलाई के लिए विराट अब सई से छुपाएगा विनायक का सच, हाथ जोड़कर मांगेगा माफी

रियलिटी शोज में नंबर 1 पर ‘बिग बॉस’

जहां तक रियलिटी शो का सवाल है, ‘बिग बॉस 16’ की टीआरपी रेटिंग में भारी उछाल देखा गया है, जबकि ‘इंडियन आइडल सीजन 13’ में गिरावट देखी गई है। ‘अनुपमा’ इस लिस्ट में सबसे ऊपर है, इसके बाद ‘गुम है किसी के प्यार में’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘इमली’ और ‘फालतू’ हैं। यहां देखिए टॉप 20 शोज की रेटिंग…

  • 1. अनुपमा (स्टार प्लस): 2.8
  • 2. घूम है किसी के प्यार में (स्टार प्लस): 2.6
  • 3. ये रिश्ता क्या कहलाता है (स्टार प्लस): 2.3
  • 4. इमली (स्टार प्लस): 2.2
  • 5. फालतू (स्टार प्लस): 2.2
  • 6. कुमकुम भाग्य (ज़ी टीवी): 2.1
  • 7. पंड्या स्टोर (स्टार प्लस): 2.0
  • 8. बिग बॉस (कलर्स) : 2.0
  • 9. तारक मेहता का उल्टा चश्मा (सोनी सब): 2.0
  • 10. कुंडली भाग्य (ज़ी टीवी): 1.9
  • 11. ये है चाहतें (स्टार प्लस):1.8
  • 12. उडारियां (रंग) : 1.7
  • 13. भाग्य लक्ष्मी (ज़ी टीवी): 1.6
  • 14. परिणीति (कलर्स) : 1.6
  • 15. नागिन सीजन 6 (रंग) : 1.6
  • 16. प्यार का पहला नाम: राधा मोहन (ज़ी टीवी): 1.5
  • 17. इंडियन आइडल (सोनी टीवी): 1.5
  • 18. सावी की सवारी (रंग) : 1.4
  • 19. धरमपत्नी (रंग) : 1.3
  • 20. रज्जो (स्टार प्लस): 1.3

‘अलीबाबा’ में तुनिषा शर्मा की जगह नहीं होगी किसी की एंट्री! मेकर्स ने लिया ये बड़ा फैसला

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। TV News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *