Ranbir Kapoor video- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM/RANBIR_KAPOOOOR
Ranbir Kapoor video

बॉलीवुड एक्टर Ranbir Kapoor इन दिनों पेरेंटहुड इंजॉय कर रहे हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा का जन्म आज से ठीक 2 महीने पहले 6 नवंबर को हुआ था। ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि रणबीर कपूर के फोन के वॉलपेपर पर राहा की तस्वीर होगी। लेकिन ऐसा नहीं है, रणबीर कपूर के फोन के वॉलपेपर पर न ही उनकी बेटी राहा की तस्वीर है और न ही पत्नी Alia Bhatt की। दरअसल, रणबीर कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उनके फोन का वॉलपेपर दिख रहा है। अब फैंस तो रणबीर कपूर की हर एक चीज पर अपनी पैनी नजर रखते हैं ऐसे में लोगों ने देख लिया कि उनके फोन के वॉलपेपर पर किसकी तस्वीर है।

यह भी पढ़ें: Birthday Special: दिल को सुकून देता है एआर रहमान का म्यूजिक, देखें रूह को छू जाने वाले Top 5 Songs

Ranbir Kapoor के फोन में किसी और की नहीं बल्कि उनके दिवंगत पिता ऋषि कपूर की तस्वीर लगी है। वीडियो में रणबीर कपूर के लुक की बात करें तो वह लम्बी दाढ़ी व्हाइट टीशर्ट और ब्लू डेनिम स्मार्ट लुक में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद जो भी इसे देख रहा है वो रणबीर की तारीफ कर रहा है। बता दें कि रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि कपूर के बेहद करीब थे। ऋषि कपूर के निधन के बाद रणबीर टूट गए थे। ऋषि कपूर अपने बेटे रणबीर कपूर और आलिया की शादी अपने सामने देखना चाहते थे लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

Anupamaa: नए साल के साथ नई शुरुआत करेगा वनराज, एक बार फिर दिखेगा अनुज-अनुपमा का रोमांस

ranbir kapoor

Image Source : INSTAGRAM/VIRALBHAYANI

ranbir kapoor

ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में 30 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था। कोरोना के दौर की वजह से उनके अंतिम संस्कार में ज्यादा लोग भी नहीं शामिल हो सके थे। बता दें कि ऋषि कपूर को ल्यूकेमिया कैंसर हुआ था जिसका इलाज उन्होंने विदेश में करवाया था। Ranbir Kapoor के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आने वाले समय में फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म से रणबीर कपूर का लुक पोस्टर भी रिलीज किया गया है। इसके अलावा रणबीर कपूर ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। इस फिल्म का भी पोस्टर रिलीज हो चुका है।

नीना गुप्ता ने हिम्मत जुटाकर 63 की उम्र में किया ये काम, Video देख हो रही वाहवाही

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *