मुंबईः शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ऑनस्क्रीन बेटी ‘अंजली’ यानी सना सईद (Sana Saeed) ने हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को अपनी सगाई की जानकारी दी थी. सना शाहरुख खान की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ (Kuch Kuch Hota Hai) में अंजलि की भूमिका निभाने के लिए लोकप्रिय हैं, इस बीच एक्ट्रेस अपनी इंगेजमेंट के लिए चर्चा में हैं. एक्ट्रेस ने 1 जनवरी को अपने प्रेमी सिसाबा वैगनर के साथ अपनी सगाई की घोषणा करते हुए सभी को हैरानी में डाल दिया. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए फैंस को इस बात की सूचना दी. सना सईद ने अब अपनी लव स्टोरी के बारे में कुछ खुलासे किए.
सना सईद ने The Tiens of India के साथ बात करते हुए खुलासा किया कि वह एक डेटिंग ऐप के जरिए सीसाबा से मिली थीं. एक्ट्रेस ने अपने दोस्तों की गुजारिश पर डेटिंग ऐप का रुख किया था. इस बारे में बात करते हुए सना कहती हैं- ‘हमारे बीच बहुत कुछ एक जैसा है. फिल्मों के लिए हमारा प्यार और सिनेमा के लिए हमारी समझ. मैं उनसे एक डेटिंग ऐप पर मिली थी. मेरे दोस्तों ने मुझे मेरे दोस्तों ने डेटिंग ऐप पर अपनी आईडी बनाने के लिए कहा था. इससे पहले तक मैं कभी डेटिंग ऐप पर नहीं थी.’
सना आगे कहती हैं- ‘ये काफी दिलचस्प होता है जब हम लोगों को बताते हैं कि हम डेटिंग ऐप पर मिले थे और लोग हैरान हो जाते हैं. Csaba हंगरी से हैं, लेकिन 11 सालों से ज्यादा समय से लॉस एंजिल्स में रह रहे हैं. उनका परिवार हंगरी में रहता है. अब तक हम वर्चुअली ही एक-दूसरे के परिवारों से मिले हैं. मैं उनके पैरेंट्स से ज्यादातर इशारों में बात करती हूं, क्योंकि मुझे हंगेरियन नहीं आती. इसलिए मैं उनसे साइन लैंग्वेज में बात करती हूं. वो जो कुछ भी कहते हैं, सीसाबा मुझे समझाते हैं.’
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bollywood, Bollywood actress, Entertainment
FIRST PUBLISHED : January 06, 2023, 07:53 IST
