नई दिल्ली. बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के चाहने वालों की कमी नहीं है. फिल्म ‘कबीर सिंह’ से दर्शकों के बीच उनकी एक अलग इमेज निकलकर सामने आई है. अपने करियर में उन्होंने अब तक कई प्रकार की फिल्में की हैं, चाहे वो कॉमेडी हो, लव स्टोरी, एक्शन या फिर इमोशनल स्टोरी… शाहिद ने अपने अभिनय से सभी का दिल जीता है.

शाहिद की मीरा राजपूत (Mira Rajput) के साथ साल 2015 में शादी हुई थी और शादी के बाद से दोनों बॉलीवुड के एक पॉपुलर कपल बनकर सामने आए. मीरा राजपूत भी शाहिद की तरह कापी पॉपुलर हैं, उन्होंने अपनी एक अलग छवि लोगों के बीच बनाई है. सोशल मीडिया पर मीरा के भी चाहने वालों की कमी नहीं है और न ही वो किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम दिखती हैं.

Tags: Mira Rajput, Shahid kapoor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *