Happy Birthday Pawan Singh New Video Song: भोजपुरी सिनेमा जगत के पावरस्टार कहे जाने वाले एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म 5 जनवरी, 1986 को आरा में हुआ था. एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत 11 साल की उम्र में की थी और आज वो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उनके गानों का डंका विदेशों तक में बजता है. ऐसे में अब एक्टर ने बर्थडे के मौके पर अपनी धमाकेदार एंट्री दर्ज कराई है. उनका मोस्ट अवेटेड सॉन्ग ‘पाँचे के नाचे अइहा’ (Panche Ke Nache Aiha) को रिलीज कर दिया गया है, जो कि एकदम ही बवाल गाना है.

भोजपुरी गाना ‘पाँचे के नाचे अइहा’ (Panche Ke Nache Aiha) को वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल की ओर से जारी किया गया है. इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्टर की गाने में पहली एंट्री ही धमाकेदार होती है. वो एक्ट्रेस डिंपल सिंह (Dimple Singh) को कंधे पर उठाकर एंट्री मारते हैं और फिर महफिल में अपनी एंट्री करते ही चार चांद ही लगा देते हैं. पवन के साथ एक्ट्रेस डिंपल सिंह ने भी अपनी बवाल एंट्री से इंटरनेट ही हिलाकर रख दिया है. दोनों ही कलाकारों के बीच कमाल की कैमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है, जो कि इंटरनेट पर तहलका मचा रही है. वीडियो में पवन काले कलर के कुर्ता और डिंपल रेड कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं. दोनों ही शानदार डांस मूव्स और एक्स्प्रेशंस पर कहर ही ढा रहे हैं. पावरस्टार के बर्थडे पर रिलीज किया गया ये गाना फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है. लोग इस पर झूमने पर मजबूर हो रहे हैं.

” isDesktop=”true” id=”5165679″ >

आपको बता दें कि इससे पहले पिछले साल 2022 में पवन सिंह के जन्मदिन पर ही ‘पांच के आ जइहा’ रिलीज किया गया था, जिसमें डिंपल सिंह ने ही परफॉर्मेंस दी है. इसके बाद से अब इस साल भी अपने इस प्रथा को कायम रखा है. वीडियो को कुछ ही देर में 3 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इसके आंकड़े इसी तरह से बढ़ते रहे तो ये जल्द ही ट्रेंडिंग लिस्ट और मिलियन्स व्यूज के क्लब में शामिल हो जाएंगा. गाना ‘पाँचे के नाचे अइहा’ (Panche Ke Nache Aiha) को पवन सिंह के साथ शिल्पी राज ने गाया है. दोनों की आवाज में इसे काफी पसंद किया जा रहा है. इसके लिरिक्स आशुतोष आशु ने लिखे हैं. म्यूजिक डायरेक्टर प्रियांशु सिंह हैं. वीडियो का निर्देशन पवन पाल ने किया है. कोरियोग्राफी गुलाम सिंह ने की है.

Tags: Bhojpuri, Bhojpuri Cinema, Bhojpuri superstar pawan singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *