शाहरुख खान (Shah Rukh khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) के ‘बेशर्म रंग’ (Besharam Rang) में भगवा बिकिनी को लेकर काफी विवाद हुआ था. इसका लोगों ने खूब विरोध किया था. ऐसे में कई सेलेब्स ने इसका सपोर्ट भी किया था. इस कड़ी में भोजपुरी के भी कई स्टार्स रहे हैं, जिन्होंने विरोध कर रहे लोगों को करारा जवाब दिया है. अब इस लिस्ट में रितेश पांडे का हिट गाना गाने वाली भोजपुरी सिंगर स्नेहा उपाध्याय (Sneha Upadhya) भी शामिल हो गई हैं. उन्होंने लेटेस्ट वीडियो में भगवा बिकिनी विवाद करने वालों का अपने सिजलिंग मूव्स से जी जला रही हैं. इनका वीडियो वायरल हो रहा है.

रितेश पांडे का हिट गाना ‘हैलो कौन’ (Ritesh Pandey Hit Song Hello koun) से लाइमलाइट में आई सिंगर स्नेहा उपाध्याय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो अपना कोई ना कोई वीडियो और फोटोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. अब भगवा बिकिनी विवाद के बीच उन्होंने ‘पठान’ के ‘बेशर्म रंग’ पर कमाल के सिजलिंग मूव्स दिखाए हैं, जिस पर से तो नजरें भी हटा पाना काफी मुश्किल हो रहा है. वीडियो में सिंगर को शॉर्ट बोल्ड ड्रेस में देखा जा सकता है. इसमें उनके मूव्स कातिलाना है, जिस पर से नजरें भी हटा पाना काफी मुश्किल हो रहा है.

Tags: Bhojpuri, Sneha upadhyay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *