Yeh Rishta Kya Kehlata Hai fame Pranali Rathod- India TV Hindi

Image Source : PRANALI RATHOD
Pranali Rathod

टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ घर-घर में फेमस हो गई हैं। प्रणाली इस सीरियल में अक्षरा के किरदार में नजर आ रही हैं और एक्ट्रेस की क्यूटनेस के साथ-साथ मासूमियत फैंस को बहुत पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर अक्षरा अपने लुक के वजह से छाई रहती हैं। फैंस एक्ट्रेस की तस्वीरों को खूब पसंद करते हैं, लेकिन आज हम आपको प्रणाली की पुरानी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद आप देखेंगे की एक्ट्रेस के लुक में काफी बदलाव आया हैं।

महाराष्ट्र में जन्मी प्रणाली राठौड़ महज 26 साल की हैं और एक्ट्रेस फैंस के दिलों पर राज करती हैं। प्रणाली शुरू से ही काफी क्यूट हैं। इन पुरानी तस्वीरों में आप लोग भी देख सकते हैं। प्रणाली की मासूमियत को फैंस ने खूब पसंद किया है और एक्ट्रेस का यह अंदाज पुरानी फोटोज में भी झलक रहा है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना नो मेकअप लुक भी शेयर कर रखा है, जिसमें भी वह काफी सुंदर लग रही हैं। 

इस फोटो में उनकी प्यारी सी स्माइल फैंस का दिल चुराने के लिए काफी है। प्रणाली राठौड़ ने शो में जरूर काम किया है, लेकिन उन्हें असली पहचान ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल से ही मिली है। इस सीरियल के जुड़ने के बाद प्रणाली के लुक में भी काफी बदलाव आ गया है। इस सीरियल में प्रणाली राठौड़ टीवी के हिट एक्टर हर्षद चोपड़ा के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं और फैंस को दोनों की जोड़ी खूब पसंद आई है। दोनों एक्टर ने पहले दिन ही फैंस का दिल जीत लिया था और अब दोनों दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। 

प्रणाली राठौड़ बहुत कम समय में टीवी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस बनने की लिस्ट में शुमार हो गईं। प्रणाली राठौड़ की तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1.6 मिलियन फॉलोअर्स है। प्रणाली राठौड़ सोशल मीडिया पर अपनी क्यूट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। प्रणाली राठौड़ ने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में ‘प्यार पहली बार’ में एक छोटे रोल से किया था। प्रणाली राठौड़ ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से पहले ‘जात ना पूछो प्रेम की’, ‘बैरिस्टर बाबू’ और ‘क्यों उत्थे दिल छोड़ आए’ जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। 

ये भी पढ़ें-

सामंथा की फिल्म ‘शाकुंतम’ की नई अपडेट, लेटेस्ट पोस्टर में दिखाया रोमांटिक अंदाज

Jeremy Renner Accident: ‘अवेंजर्स’ स्टार की हालत गंभीर, क्रिटिकल कंडीशन में एयरलिफ्ट किए गए

Anupamaa: सीरियल ‘अनुपमा’ में आया नया मोड़, बा-अनुज में एक बार फिर घमासान

 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। TV News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *