मुंबई. ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) उन एक्टर्स में शामिल हैं, जिनकी एक लम्बी फैन फॉलोइंग हैं. वह फिल्मों के साथ ही साथ अपनी फिटनेस और टोन्ड बॉडी की वजह से भी खबरों में छाए रहते हैं. उन्होंने अपनी नई फोटो से फैंस को अपने फिटनेस और एब्स दिखाकर उन्हें मोटिवेट किया है.

ऋतिक रोशन ने अपनी नई फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘ऑल राइट लेट्स गो 2023.’ तस्वीरों में वह जिम में दिखाई दे रहे हैं और मिरर के सामने खड़े होकर अपना 6 पैक एब्स फ्लॉन्ट करते हुए वह काफी हैंडसम लग रहे हैं.

बता दें कि ऋतिक ने अपने पोस्ट में कुल तीन तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें वह अलग-अलग एंगल में अपना एब्स दिखाते हुए दिख रहे हैं. फोटो में एक्टर के लुक की बात करें तो , वह इस दौरान क्लिक में दिख रहे हैं. उन्होंने ब्लैक काली टोपी, मैटिंग टी शर्ट और ट्रैक पैंट से अपना लुक पूरा किया है.

News18 Hindi

(फोटो साभार इंस्टाग्राम@hrithikroshan)

एक्टर की फोटो सामने आते ही फैंस सहित बॉलीवुड सितारे भी कमेंट कर उनके लुक और फिटनेस की जमकर तारीफें की. चंद घटों में उनके पोस्ट पर 27 लाख से ज्यादा लोगों ने रिस्पॉन्स किया है.

अनिल कपूर, डायरेक्टर रोहित शेट्टी, नील नितिन मुकेश, बिपाशा बसु, वरुण धवन और संजय कपूर, सहित कई अन्य सितारों ने भी कमेंट कर ऋतिक की तारीफ की है. अनिल कपूर ने फोटो पर कॉमेंट कर लिखा, ‘ये आया असली फाइटर.’ जबकि वरुण धवन ने कमेंट में लिखा- ‘ठीक है फिर’. वहीं रोहित शेट्टी, वरुण धवन और अन्य ने ‘वॉव’ लिख कर कमेंट किया है.

News18 Hindi

(फोटो साभार इंस्टाग्राम@hrithikroshan)
News18 Hindi

(फोटो साभार इंस्टाग्राम@hrithikroshan)

काम की बात करें तो ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘फाइटर’ की शूटिंग में बिजी हैं. यह फिल्म जनवरी 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) भी हैं.

Tags: Entertainment news., Hrithik Roshan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *