नई दिल्ली: दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) एक्टिंग में आने से पहले एयर हॉस्टेस थीं. जब टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा, तब रौनक सैमसन उनके जीवनसाथी थे जो पेशे से पायलेट हैं. खबरों की मानें, तो रौनक सैमसन के साथ उनकी जिंदगी में काफी उछल-पुथल थी. आखिर, 2015 में दोनों अलग हो गए. शोएब इब्राहिम उन्हें ‘ससुराल सिमर का’ के सेट पर मिले थे, उन्होंने दीपिका कक्कड़ को मुश्किल वक्त में सहारा दिया और एक अच्छे दोस्त की तरह हर वक्त उनके साथ खड़े रहे. उनकी दोस्ती, प्यार में बदली तो दोनों ने शादी करने का फैसला किया.
दीपिका और शोएब के प्यार के बीच धर्म आड़े आ रहा था, तो एक्ट्रेस धर्म बदलकर मुस्लिम बन गईं और शादी के बाद फैजा नाम रख लिया. उनकी शादी को 4 साल हो गए हैं. आज दोनों साथ में बेहद खुश हैं. बीते दिनों, दीपिका कक्कड़ की प्रेग्नेंसी को लेकर काफी अफवाहें फैली हुई थीं, जिसका जवाब एक्ट्रेस ने अपने व्लॉग के जरिये फैंस को दिया. दीपिका अपने व्लॉग के जरिये फैंस के साथ इंटरेक्शन करती हैं और उन्हें अपनी जिंदगी के बारे में काफी कुछ बताती हैं. बहरहाल, नए साल में कपल के घर एक नया मेहमान आया है. शोएब ने दीपिका के प्यार में उन्हें यह खूबसूरत सौगात दी है.
शोएब इब्राहिम ने दीपिका कक्कड़ को गिफ्ट की लग्जरी कार
शोएब ने दीपिका को तोहफे में लग्जरी कार बीएमडब्लू एक्स7 गिफ्ट की है. उन्होंने नए साल के मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दीपिका के साथ अपनी खूबसूरत फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों को अपनी ब्रांड न्यू कार के साथ रोमांटिक अंदाज में देखा जा सकता है.
(फोटो साभार: Instagram@shoaib2087)
दीपिका कक्कड़ फैंस को लगीं प्रेग्नेंट
शोएब ने फोटो के साथ दिए कैप्शन में लिखा है, ‘साल 2022 वाकई में एक शानदार जर्नी थी और अब हम यहां हैं और आज इस शानदार चीज का जश्न मना रहे हैं और अपनी ब्रांड न्यू बीएमडब्लू एक्स7 को घर ले जा रहे हैं. यह पल आभार, खुशियों से भरे हैं. यह खासतौर पर आपके लिए है दीपिका.’ कपल की पोस्ट देखने के बाद, फैंस अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर को लगता है कि उन्होंने यूट्यूब व्लॉग से जो पैसे कमाए हैं, उससे बीएमडब्लू कार खरीदी है. दूसरे यूजर ने पूछा कि क्या दीपिका कक्कड़ प्रेग्नेंट हैं? कई फैंस एक अच्छा पति होने की वजह से शोएब की तारीफ कर रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Dipika Kakar Ibrahim, Sasural simar ka, Tv actresses
FIRST PUBLISHED : January 02, 2023, 13:48 IST
