Modinagar | मुरादनगर के नेहरू युवा केंद्र द्वारा गांव नेकपुर गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल में रविवार को ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन उपनिदेशक देवेंद्र कुमार ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है।
खेल प्रतियोगिता में दौड़ में लड़कों की 800 मीटर दौड़, 400 मीटर व लड़कियों की 100 मीटर दौड़ आयोजित की गई। 800 मीटर दौड़ में प्रथम रोबिन सुराना, द्वितीय यश, मुरादनगर तृतीय स्थान राजा मिलक ने प्राप्त किया। वहीं, 400 मीटर दौड़ में अरूण रावली प्रथम, निशांत सुठारी ने द्वितीय व तृतीय स्थान परवेश कुम्हेड़ा ने प्राप्त किया।
खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
100 मीटर दौड़ के महिला वर्ग में प्रथम सुरभि बसुन्धरा, द्वितीय मनू नेकपुर और तृतीय स्थान प्रिया सुराना ने प्राप्त किया। कबड्डी में प्रथम ढिंढार और द्वितीय स्थान कुम्हेड़ा ने प्राप्त किया। विजेता खिलाडियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सहायक मुकन्द वल्लभ शर्मा, संजय कुमार, संजय कुमार, सत्यवीर सिंह, तालिब, अनस, अमन,प्राची, नीरज,मेंहदी हसन, अबरार, संजय त्यागी सहित कई लोग उपस्थित रहें।