हाइलाइट्स

संयुक्त दवा नियंत्रक एस ईश्वर रेड्डी को 21 जून को गिरफ्तार किया गया था.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने एस रेड्डी के निलंबन को वापस करने का फैसला किया है.

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने बायोकॉन रिश्वत (Biocon Bribery) मामले में शामिल ड्रग रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Drug Regulatory Body Of India) के शीर्ष अधिकारी एस ईश्वर रेड्डी (S Esawar Reddy) के निलंबन को रोकने का फैसला किया है. इसकी जानकारी न्यूज18 को मिली है. साथ ही नए पद देने का भी ड्रग कंट्रोलर जनरल से अनुरोध किया है. 21 जून को संयुक्त दवा नियंत्रक (Joint Drug Controller) ईश्वर रेड्डी (S Esawar Reddy) को गिरफ्तार किया था. सीबीआई (CBI) ने उन्हें बायोकॉन बायोलॉजिक्स (Biocon Biologics) के इंसुलिन एस्पार्ट (Insulin Aspart) के क्लिनिकल परीक्षण (Clinical Trial) को माफ करने के लिए कुल 9 लाख रुपये में से 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में एक बिचौलिए के साथ गिरफ्तार किया था.

वहीं सितंबर में हाई कोर्ट ने रेड्डी को जमानत दे दी थी. न्यूज18 द्वारा एक्सेस किये गए दस्तावेज में कहा गया है कि मामले में गवाह से छेड़छाड़ को रोकने के लिए ड्रग कंट्रोलर जनरल (Drug Controller General) से अनुरोध किया जा सकता है कि वह ईश्वर रेड्डी (Esawar Reddy) को गैर-संवेदनशील स्थिति में पोस्टिंग दें. बता दें कि न्यूज18 ने पहले ही बताया था कि मामले पर चर्चा करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) ने एक समीक्षा पैनल का गठन किया था.

स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) ने अपने आदेश में कहा है कि ऐसा माना जाता है कि मामले की जांच पहले ही पूरी हो चुकी है और रेड्डी का निलंबन वापस लेने से दस्तावेंजों से किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं होगी. बीते अक्टूबर के महीने में रेड्डी ने स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) से उनके साथ न्याय करने और निलंबन को रद्द करने का अनुरोध किया था. स्वास्थ्य मंत्रालय के नए आदेश में कहा गया है कि समीक्षा समिति ने सिफारिश की है कि रेड्डी के निलंबन को 26 दिसंबर से आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है.

दरअसल, बायोकॉन बायोलॉजिक्स (Biocon Biologics) कंपनी ने Insulin Aspart बनाया था. इसे टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज (Type 1&Type 2 Diabetes) को कंट्रोल करने के लिए बनाया गया था. अब Insulin Aspart Injection का तीसरे फेज का क्लीनिकल ट्रायल होना बाकी था. लेकिन तीसरे चरण के इस ट्रायल से बचने के लिए रिश्वत की पेशकश की गई. हालांकि इस दौरान सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था.

Tags: Health ministry, National News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *