मुंबई. Bigg Boss 16 Update: बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसोड हंगामेदार रहा. शो में कई इंटरेस्टिंग ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिले. शो की शुरुआत में श्रीजिता डे और अर्चना गौतम के बीच बनाने की नोकझोंक से हुई. इसके बाद टीना दत्ता और शालीन भनोट भी एक मामले पर भिड़ते नजर आए. इस बीच बिग बॉस ने घरवालों के लिए कैप्टेंसी टास्क रखा. कैप्टेंसी टास्क के लिए बिग बॉस ने घरवालों को लिविंग एरिया में बुलाया और बताया कि इस बार घर में सिर्फ एक ही कैप्टन बनेगा. पिछले तीन हफ्तों से घर में 3 कैप्टन बन रहे थे. बिग बॉस ने इसके साथ ही बताया कि घरवालों को 5 लोगों से किसी 3 लोगों को चुनना है.

घरवालों ने वोटिंग के आधार पर एमसी स्टेन, शिव ठाकरे और अब्दु रोजिक को चुना. जबकि अर्चना गौतम और साजिद खान को कैप्टेंसी के टास्क से बाहर कर दिया. हालांकि साजिद खान और अर्चना गौतम के बीच बाहर होने पर बहस होती दिखी. बिग बॉस के पूछने पर घरवालों ने कैप्टेंसी के लिए 3 दावोंदार के नाम बताए. इसके बाद बिग बॉस ने बताते हैं कि बाहर से आए फैंस इन तीनों में से किसी एक को वोटिंग के जरिए कप्तान बनाएंगे.

Tags: Bigg boss, Sajid Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *