shraddha murder case - India TV Hindi

Image Source : TUNISHA SHARMA DEATH
Tunisha Sharma Death

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के सुसाइड के बाद उनके को-स्टार शीजान खान कई सवालों से घेरे हुए हैं। एक्ट्रेस के परिवार वालों का आरोप है कि तुनिषा को शीजान परेशान कर रहा था, जिसके कारण उनसे ऐसा कदम उठाया। एक्ट्रेस ने खुदकुशी क्यों कि इसके बारे में जांज-पड़ताल जारी है। तुनिषा डेथ मिस्ट्री में एक के बाद एक कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। अब इस मिस्ट्री में सीक्रेट गर्लफ्रेंड की एंट्री हो गई है। तुनीष की मां ने दावा किया है कि शीजान का पहले से किसी लड़की के साथ रिलेशनशिप था। इसके बावजूद उसने तुनीष से नजदीकियां बढ़ाईं। पुलिस अब शीजान के फोन की फॉरेंसिक जांच करेगी। पुलिस जानने की कोशिश करेगी की शीजान की वो सीक्रेट गर्लफ्रेंड कौन है? तुनिषा की खुदकुशी में शीजान की इस सीक्रेट गर्लफ्रैंड का क्या रोल है? क्या इस सीक्रेट गर्लफ्रेंड से तुनिषा की कभी बातचीत हुई, पुलिस अब इस सीक्रेट गर्लफ्रेंड की तलाश में जुट गई है।

 धर्म का हवाला देकर किया ब्रेकअप-

वालीव के सीनियर पुलिस अधिकारी ने इंडिया टीवी को बताया है कि, शीजान खान ने ये पूछताछ में बताया कि श्रद्धा और आफताब केस के बाद उसके अंदर डर बैठ गया था। इसलिए उसने समय रहते उम्र और धर्म का हवाला देकर ब्रेकअप किया, लेकिन अधिकारी का कहना है शीजान के बयान को उसके बाकी लोगों से वेरिफाई किया जाएगा। साथ ही SMS व्हाट्सअप चैट और कॉल रिकार्डिंग के जरिये भी ये रिट्रीव कर कड़ी से कड़ी जोड़ी जाएगी की क्या श्रध्दा और आफताब केस के चलते ही शीजान ने ब्रेकअप किया या फिर पुलिस को गुमराह कर रहा है।

शीजन की सीक्रेट गर्लफ्रैंड की जांच में जुटी पुलिस- 

इसी बीच शीजान खान के जरिए कई राज से पर्दा उठेगा। शीजान के फोन से खुलेगा सीक्रेट गर्लफ्रेंड का राज, कौन है ये सीक्रेट गर्लफ्रेंड? शिजान का फोन पुलिस के कब्जे में है, फोन की फोरेंसिक जांच होगी। शीजन की सीक्रेट गर्लफ्रैंड कौन है? पुलिस जांच में जुटी हुई है। तुनिषा की खुदकुशी में शीजान की इस सीक्रेट गर्लफ्रैंड का क्या रोल है? वालीव पुलिस की जाँच अब इसी सवाल पर अटकी है। 

 शीजान के फोन से खुलेगा सीक्रेट गर्लफ्रेंड का राज-

दरअसल, पुलिस जांच करेगी कि क्या इस लड़की से कभी तुनिषा की बातचीत हुई थी? फिलहाल, पुलिस इन्ही सवालों का जवाब जानने के लिए शीजान की इस सीक्रेट गर्लफ्रैंड की तलाश कर रही है। शीजान के फोन से खुलेगा सीक्रेट गर्ल फ्रेंड का राज। तुनिषा डेथ केस में आज कई बड़े और सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। तुनिषा के ब्वॉयफ्रेंड शीजान ने पुलिस के सामने कई राज खोले हैं। शीजान ने पुलिस को जो ब्रेकअप की वजह बताई है.. वो बेहद चौकाने वाली है। 

शीजान के मुताबिक दोनों का धर्म अलग था.. उम्र में काफी अंतर था। इस वजह से उसने तुनिषा से ब्रेकअप किया.. शीजान ने ये भी कहा कि दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस के बाद वो काफी डर गया था। इसलिए उसने समय रहते तुनिषा से ब्रेकअप कर लिया… फिलहाल पुलिस शीजान के इस बयान को वेरीफाई करने में जुटी है, साथ ही SMS व्हाट्सअप चैट और कॉल रिकार्डिंग के जरिये भी हर कड़ी को जोड़ा जाएगा कि क्या श्रध्दा और आफताब केस के चलते ही शीजान ने ब्रेकअप किया या फिर वो पुलिस को गुमराह कर रहा है।

ये भी पढ़ें-

चुनाव रैली में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के पहुंचते ही मचा गदर, एक्ट्रेस को स्कूटी से पड़ा भागना

Drishyam 2 ने कमाई के मामले में बनाया नया रिकॉर्ड, KGF 2 और RRR को दी मात!

तुनिषा की मां का सनसनीखेज खुलासा! आरोपी और Ex-Boyfriend शीजान का राज सबके सामने खोल दिया

Latest Bollywood News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *