मुंबईः टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा (Tunisha Sharma) ने शनिवार को (24 दिसंबर 2022) को सीरियल के सेट पर आत्महत्या कर ली. एक्ट्रेस ने यहां अपने को-एक्टर शीजान खान के मेकअप रूम में अपनी जान दे दी. तुनिशा के सुसाइड से पूरी इंडस्ट्री में हलचल है. इस मामले में पुलिस को अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. लेकिन, तुनिशा की मां ने उनके को-एक्टर शीजान पर बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया है. तुनिशा की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने IPC की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है. यानी अब मामले की मर्डर और सुसाइड दोनों एंगल से जांच होगी.

तुनिशा के सुसाइड के बाद अभिनेत्री की मां ने उनके को-एक्टर शीजान पर गंभीर आरोप लगाए. जिनमें उनका कहना है कि तुनिशा ने शीजान से परेशान होकर ही जान दी है. एक्ट्रेस की मां के अनुसार, तुनिशा शीजान से परेशान चल रही थीं, जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली. कहा जा रहा है कि, तुनिशा और शीजान रिलेशनशिप में थे, लेकिन हाल ही में एक्टर ने उनसे ब्रेकअप कर लिया था. जिससे तुनिशा काफी परेशान थीं.

अपनी मां और काम के चलते तुनिशा पहले से ही डिप्रेशन में थीं, जिसके लिए वह दवाईयां ले रही थीं. ऐसे में शीजान से ब्रेकअप को लेकर वह और भी परेशान रहने लगीं और 24 दिसंबर को उन्होंने सुसाइड कर लिया. तुनिशा के सुसाइड के बाद उनके परिवार की शिकायत पर वालीव पुलिस ने शीजान मोहम्मद खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई और एक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

एक्टर को अब पुलिस वसई कोर्ट में पेश करेगी, जिसके बाद मुंबई पुलिस शीजान के खिलाफ रिमांड की भी मांग करेगी. दूसरी तरफ पुलिस, तुनिशा के सभी को-एक्टर्स से भी बात कर रही है और उनके स्टेटमेंट दर्ज कर रही है. बता दें, शनिवार को तुनिशा ने अपने सीरियल के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. छोटी सी उम्र से अपने करियर की शुरुआत करने वाली तुनिशा को अली बाबा दास्तान-ए-काबुल में शहजादी मरियम के रोल से पॉपुलैरिटी मिली थी. 4 जनवरी 2002 को चंडीगढ़ में पैदा हुई तुनिषा को बचपन से एक्टिंग का शौक था.

Tags: Entertainment, TV Actor, Tv actresses

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *