भोजपुरी फिल्मों की गायकी के बेताज बादशाह पवन सिंह (Pawan Singh) अपने गायकी और अभिनय के नये अंदाज को लेकर हमेशा सुर्खियां बटोरते रहते है. इस बार भी कुछ इसी तरह के मामला देखने को मिला रहा है. हालिया में मेगा बजट से बनी भोजपुरी की अबतक की सबसे महंगा गाना ‘हरी हरी ओढ़नी’ ने 100 मिलियन व्यूज हासिल कर एक शानदार रिकॉर्ड बना लिया है. हालांकि की इस तरह की रिकॉर्ड उन्होंने पहले भी बनाए हैं ,लेकिन यह रिकॉर्ड सिर्फ 1 महीना 19 दिन में स्थापित किया है.
‘हरी हरी ओढ़नी’ की गायकी पवन सिंह (Pawan Singh) और अनुपमा यादव (Anupama Yadav) के आवाजों से स्वरबद्ध किया है. इसमें पावर स्टार की भोजपुरी एक्ट्रेस डिंपल सिंह (Dimple Singh) के साथ जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है. इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri gaana) के वीडियो को डीआरएस म्यूजिक के यूट्यूब चैनल की ओर से जारी किया गया था और अब तक इसे 10 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इसके वीडियो में एक्ट्रेस अपने ग्लैमरस लुक से पावर स्टार को इंप्रेस करती देखी जा सकती है जबकि पवन सिंह रॉकिंग अंदाज में दिखते हैं. इसमें एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन कमाल के हैं और दिलकश अंदाज भी काबिल-ए- तारीफ है. इस म्यूजिक वीडियो का पिक्सराइजेशन भी शानदार है.
डीआरएस रिकॉर्ड के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज की गई गाने के निर्माता धीरज सिंह ने कहा कि ‘इस गाने को बनाने में हमलोग काफी मेहनत किये हैं. मुझे बनाने के समय में टीम ने कहा कि यह गाना एक नया रिकॉर्ड बनायेगी, सच मे ही हुआ मैं इसके लिए दर्शको को दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं.’ वही पवन सिंह कहते कि ‘यह दर्शकों का प्यार जो हमारे सभी गाने को इतना प्यार देते आ रहे है, सच मे यह गाना 2022 का सबसे ब्लॉकबस्टर सांग्स बन गया. इसके लिए दर्शकों को दिल से धन्यवाद.
डीआरएस रिकॉर्ड के संचालक धनंजय सिंह का कहना यह कि इस कम्पनी से नए साल में पवन सिंह की कई और बड़ी गाने रिलीज होने वाली है,मुझे उम्मीद है कि इस गाने की ‘हरी हरी ओढ़नी’ की तरह दर्शक आने वाले गाने को जरूर प्यार देंगे. बरहाल इस गाने का लेखक आषुतोष तिवारी,म्यूजिक प्रियांशु सिंह व पीआरओ सोनू निगम है. इससे पहले पवन सिंह का ‘मोबाइल के जमाना में भेजलु हs चिट्ठी’ (Mobile Ke Jamana Me Bhejalu Ha Chithhi) रिलीज हुआ था और ये सॉन्ग भोजपुरी फिल्म ‘हमार स्वाभिमान’ का है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bhojpuri, Bhojpuri superstar pawan singh, Pawan singh, Pawan singh dance, Pawan singh new song
FIRST PUBLISHED : December 24, 2022, 14:11 IST
