नई दिल्ली: रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) अपनी आने वाली फिल्म ‘वेद’ की रिलीज के लिए कमर कस रहे हैं. प्रमोशनल टूर से लेकर इंस्टाग्राम रील्स तक, प्रोजेक्ट के लिए एक्टर का उत्साह देखते ही बनता है. अब, इस पूरी मस्ती में शामिल होने के लिए रितेश देशमुख के दोस्त और साथी अभिषेक बच्चन भी जुड़ गए हैं.
इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक नए वीडियो में, एक्टर फिल्म के टाइटल ट्रैक ‘वेद लवले’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं. ऐसा लगता है कि वीडियो रितेश के टॉक शो ‘केस तो बनता है’ के सेट पर शूट किया गया है. क्लिप की शुरुआत में, अभिषेक रितेश से कहते हैं कि वे डांस करने के मूड में हैं. म्यूजिक बजना शुरू होता है और दोनों गाने के हुक स्टेप करते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Abhishek bachchan, Karan johar, Riteish Deshmukh
FIRST PUBLISHED : December 23, 2022, 23:49 IST
