Disha Bhoomi

Modinagar |  अग्रणी सामाजिक संस्था उत्थान फाउंडेशन द्वारा महिला स्वच्छता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन पीवीएएस कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। जिसमें स्कूल की 250 छात्राओं व 15 अध्यापिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिला रोग विशेषज्ञ डॉ0 पुलकित त्यागी व डायटिशियन डॉ0 एकता भारद्वाज विशिष्ट अतिथि व मुख्य वक्ता रहीं।
प्रधानाचार्या डॉ0 संगीता शर्मा, उपप्रधानाचार्या सुमन संत की उपस्थिती में डॉ0 पुलकित ने बालिकाओं को मासिक धर्म व उम्र के साथ शरीर में होने वाले बदलाव व विकास के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्हें मासिक धर्म के दौरान साफ-सफाई रखना, सैनिटरी नेपकिन की उपयोगिता पर चर्चा की। उन्होने कहा कि आज भी कोई महिला खुल कर मासिक धर्म के विषय में बात नहीं करती और ऐसे में इस संस्था द्वारा इस प्रकार के जागरूकता अभियान चलाना बहुत ही सराहनीय है। डॉ0 भारद्वाज ने सभी बच्चियों को मासिक धर्म के दौरान लेने वाले पौष्टिक आहार व कुछ हल्के व्यायाम की जानकारी दी। उन्होंने सभी को कपड़ा इस्तेमाल न करके पैड इस्तेमाल करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के समापन पर संस्था द्वारा छात्राओं को 1100 सैनेट्री पैड का निःशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थापक सचिव डॉ0 सोनिका जैन, प्रिया लता भारद्वाज, पूजा पाठक, आकांक्षा, जयमाला, नीलम शर्मा, सरोज, रजनी मित्तल, छमा गुप्ता, अनु माहेश्वरी, ज्योति रानी आदि का विषेश योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *