नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी (IOC) में भारत की सदस्य और रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर चेयरपर्सन श्रीमती नीता अंबानी ने भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की नई अध्यक्ष बनने पर पीटी उषा को बधाई दी है. उन्होंने इसे भारतीय खेलों में बढ़ती समावेशिता का प्रभाव बताया. उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि महिला एथलीट भारत को वैश्विक खेल राष्ट्र बनाने का जिम्मा संभाल रही हैं.

भारत की सफलतम एथलीट में से एक और वैश्विक खेलों में भारत की ध्वजधारक उषा नई कार्यकारी परिषद के साथ भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष चुनी गई हैं. इसके साथ ही, उषा आईओए के इतिहास में पहली महिला अध्यक्ष बनी हैं. वह पहली एथलीट भी हैं, जो आईओए की अध्यक्ष बनी हैं.

News18 Hindi

श्रीमती नीता अंबानी ने कहा, भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष के रूप में पीटी उषा का स्वागत करते हुए मेरा मन हर्षित है. मुझे याद है जब मैं उन्हें देश का प्रतिनिधित्व करते और देश का मान अर्जित करते हुए गर्व से देखती थी. एक एथलीट के रूप में पीटी उषा लाखों लोगों की प्रेरणा रही हैं. और, मुझे विश्वास है कि नई भूमिका में भी उनकी चमक अलग ही दिखाई देगी.

News18 Hindi

श्रीमती नीता अंबानी ने कहा, हमारी महिला एथलीट खिलाड़ियों ने विश्व में भारत को खेल का शक्तिकेंद्र बनाने का भार संभाला है. मुझे यह देखकर खुशी होती है कि भारतीय ओलंपिक संघ की कार्यकारी परिषद में आज कई महिला प्रतिनिधि हैं. मैं आईओए के नए चुने हुए सदस्यों को बधाई देती हूं और भविष्य में साझेदारी के लिए तत्पर हूं. यह क्षण भारतीय खेल के लिए मील का पत्थर है. यह पल एक ऊंची छलांग है, जो भारत की ओलंपिक आंदोलन को और मजबूती प्रदान करेगा.

श्रीमती अंबानी ‘एथलीट फर्स्ट’ पॉलिसी और फील्ड के अंदर और बाहर महिलाओं के योगदान के महत्व के साथ भारत को विविध-खेल राष्ट्र बनाने की जबरदस्त प्रचारक हैं. रिलायंस फाउंडेशन एथलेटिक खेलों के विकास और खिलाड़ियों को समर्थन देने बडे़ पैमाने पर समग्र रूप से कार्य कर रहा है. रिलायंस फाउंडेशन एथलीट खिलाड़ियों को विश्व-स्तर की खेल सुविधा, कोचिंग और स्पोर्ट्स साइंस मेडिसिन में विश्व स्तर का सहयोग दे रहा है. श्रीमती नीता अंबानी ने आईओए के संविधान में हुए संशोधन और इन संशोधनों में एथलीटों और महिलाओं के जबरदस्त प्रतिनिधित्व की तारीफ की है.

(डिस्क्लेमर- नेटवर्क18 और टीवी18 कंपनियां चैनल/वेबसाइट का संचालन करती हैं, जिनका नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र लाभार्थी है.)

Tags: IOA President, Nita Ambani, PT Usha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *