Disha Bhoomi

Modinagar |  सामाजिक संस्था उत्थान फाउंडेशन ने आयुर्वेदिक व एक्युप्रेशर पद्वति की ओर से शारीरिक जाँच शिविर का आयोजन शांतिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, तेल मिल के प्रांगण में आयोजित किया गया।
शुभारम्भ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अमित गोयल व डॉ0 पूनम गर्ग ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शिविर में डॉ0 मनोज चन्द्रा व चिकित्सक रश्मि मालिक विशिष्ट अतिथि रहें । जिन्होने 40 लोगों को चेक कर उन्हें जाँच रिपोर्ट सौंपी। संस्था के अध्यक्ष सीए राहुल जैन ने बताया कि कि संस्था के द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविरों की जिम्मेदारी संस्था की प्रबन्धन समीति के सदस्य डॉ0 डीके अग्रवाल संभालेंगे। जिनका आयोजन वो हर महीने करवाएंगे। संस्थापक सचिव डॉ सोनिका जैन ने बताया की केंप में आऐ हुए सभी व्यक्तियों ने बड़ी रुचि दिखाते हुए इस तकनीक से अपनी जाँच कारवाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में देवेन्द्र ढींगरा, अनुराग तिवारी, रजनी मित्तल, सौम्या जैन, गजाला बारी, ज्योति रानी, मीनल जैन आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *