Disha Bhoomi

Modinagar |  उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने गांव गदाना के सरस्वती शिशु मन्दिर में महिलाओं व बालिकाओं को महिलाओं के खिलाफ हिंसा व भेदभाव के उन्मूलन के बारे में जागरूक किया।
शिविर का संचालन प्रधानाचार्य जगवीर शर्मा जलज ने किया एंव शिविर की अध्यक्षता नायाब तहसीलदार सौरभ सिंह द्वारा की गई। पैनल अधिवक्ता संजय मुदगल ने छात्राओं व महिलाओं को बताया कि पुलिस महिलाओं को कब गिरफ्तार नहीं कर सकती, कार्यस्थल पर होने वाले उत्पीड़न के सम्बंध, दहेज लेने देने पर मिलेगा दंड़ आदि की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई। पैनल अधिवक्ता अमित चौधरी ने महिलाओं की पहचान की रक्षा कानून से सम्बन्धित पूर्ण जानकारी दी तथा साथ में अधिवक्ता विजय वशिष्ठ ने घरेलू हिंसा के खिलाफ अधिकार के विषय में बताया। शिविर में आचार्य नरेन्द्र कुमार, सुरेश चंद शर्मा, विजय कुमार, श्रीमति संगीता शर्मा, श्रीमति नीतू चौधरी, कु0 श्वेता शर्मा, गोपाल कृष्ण, मोहित बंसल एडवोकेट, उमंग किशोर, राहुल चौधरी व सैकडों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *