Modinagar | नगर के जाने माने समाजसेवी और राजनीतिज्ञ राजीव खुराना की माता समाज सेविका स्वर्गीय अमिता खुराना (धर्मपत्नि स्वः पुरुषोत्तम लाल) की रस्म पगड़ी पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नगर व क्षेत्र के हजारों गणमान्य लोगों ने उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभाए छोटी मार्किट, गोविन्दपुरी, में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, सतेंद्र त्यागी, पूर्व चेयरमैन राम आसरे शर्मा, राजकुमार ढींगरा, राज ढींगरा, पुष्पेंद्र रावत, रामपाल चौधरी, कपिल गुप्ता, एनपी बंसल, विनोद वैशाली, अजय ग्रोवर, सुनील चावला, अनिल बंसल, सतेन्द्र त्यागी, देवेन्द्र चौधरी, नितिन मित्तल, आदेश कोरी, रविदत्त, अरूण कुमार सहित पत्रकारों, अधिवकताओं, व शासनिक व प्रशासनिक आदि गणमान्य लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और ईश्वर से उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करने के साथ ही शोकाकुल परिजन अनिल खुराना, राजीव खुराना, संजीव खुराना, सुनील खुराना, पौत्र राहुल, रोहित, पीयुष, रुचित, रोहन, आरीव व समस्त खुराना परिवार को सांत्वना दी।
Disha Bhoomi
