Disha Bhoomi

Modinagar |  मोदीनगर निवासी रिया अग्रवाल की दादी संतोष अग्रवाल के कुंडल छीनने वाले शिवम और सचिन पर गैंगस्टर की तैयारी की जा रही है। दोनों बदमाशों ने एक ही दिन में 2 जगहों पर महिलाओं से कुंडल लूट की वारदात की थी। पहले कंकरखेड़ा की बेबी के कुंडल लूटे। इसके बाद ये बदमाश लालकुर्ती मैदा मोहल्ला पहुंचे। जहां रिश्तेदारी में मोदीनगर से मेरठ आई बुजुर्ग संतोष अग्रवाल के कुंडल छीनकर भागे थे।
बहादुर रिया ने बचाए दादी के कुंडल
पुलिस ने दोनों बदमाशों को वारदात के 6 घंटे बाद ही एनकाउंटर में पकड़ लिया था। बता दें कि जब ये बदमाश संतोष अग्रवाल के कुंडल छीनकर भाग रहें थे तब उनकी बहादुर पोती रिया अग्रवाल ने बदमाशों का गिरेबान पकड़कर उन्हें बाइक से गिराया और जमकर पीटा था। हालांकि रिया अपनी दादी का एक कुंडल नहीं बचा पाई। इस साहसी काम में रिया को काफी चोट लगी थी। उसकी दादी भी घायल हो गई थीं।
समाज ने किया सम्मान
रिया की बहादुरी को देखकर एसएसपी मेरठ रोहित सिंह सजवाण ने उसे सम्मानित किया था। सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने भी फोन पर बधाई दी थी। सपा विधायक अतुल प्रधान, शैंकी वर्मा, भाजपा नेता सुनील वाधवा, विनीत शारदा और वैश्य समाज ने भी रिया को सम्मानित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *