Disha Bhoomi

Modinagar |  मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र में गोविन्दपुरी कॉलोनी निवासी किराना व्यापारी से फोन पर जानकारी लेकर खाते से 20 हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगर की गोविन्दपुरी कॉलोनी निवासी अनुज गोयल किराना की दुकान करते हैं। उन्होंने दुकान के लिए कुछ सामान ऑनलाइन आर्डर किया था। इसी बीच उनके पास एक युवक का फोन आया। फोन करने वाले युवक ने अपने आप को ऑनलाइन कंपनी का अधिकारी बताया। इसके बाद अनुज गोयल से एटीएम कार्ड,आधार कार्ड व मोबाइल पर आए ओटीपी की जानकारी ले ली। फोन कटने के बाद दस मिनट बाद ही उनके खाते से 20 हजार रुपए कटने का मैसेज आ गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला साइबर सेल को भेज दिया है।
क्षेत्र में ठगी का एक और मामला आया सामने
इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र में ही सस्ते दाम पर ईंट दिलाने के नाम पर युवक से 1 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच के बार कार्रवाई की बात कह रही है। उड़ीसा निवासी देवेन्द्र कुमार मोदीनगर के किराए के मकान में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करते है। वह गांव कादराबाद में अपना मकान का निर्माण करा रहंे है। सोमवार शाम देवेन्द्र के पास एक युवक का फोन आया।
खाते से उड़ाए 1 लाख रुपए
फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि अपने आप को एक ईंट भट्टे से बताया और कहा कि हम सस्ते दाम पर ईट उपलब्ध करा देंगे। इसके बाद उसने कहा कि आपके मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा। इसके बाद देवेन्द्र ने ओटीपी नम्बर दे दिया।
ओटीपी देने के दस मिनट बाद ही देवेन्द्र के खाते से तीन बार में 1 लाख रुपए कट गए। इसके बाद पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला साइबर सेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *