Modinagar | मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र में बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से चोरी किया गया सीसीटीवी कैमरा ,इन्वर्टर व दो चाकू बरामद किए है। थाना प्रभारी अवधेश त्रिपाटी ने बताया कि पिछले दिनों कस्बा मार्ग कॉलोनी में बंद मकान में चोरी हुई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
कबाड़ी बनकर दिन में रेकी करते थे
थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना के आधार पर पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकडे गए बदमाशों ने अपना नाम विकास व मनोज निवासी चुन्नाभट्टी बताया है। बताया कि पकड़े गए बदमाश शातिर है। अब तक एक दर्जन से अधिक चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाश गिरोह बनाकर चोरी की वारदात देते है। वह कबाड़ी बनकर दिन में रेकी करके रात को बंद पड़े मकानों में रात को चोरी करते थे। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि जब भी चोरी करके सामान बेचकर अपनी अपनी प्रेमिकाओं को मंहगे गिफ्ट देते थे। बताया कि बदमाशों के अन्य साथियों को तलाश की जा रही है।
ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार
इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र के घ्घ्घ्घ्घ्घ्घ्निवाड़ी मार्ग पर चार दिन पूर्व टशनबाजी को लेकर हुई फायरिंग के मामले में फरार चल रहंे एक आरोपी को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया है। गत 8 दिसम्बर की रात को निवाड़ी मार्ग पर बिजली सब स्टेशन के सामने टशनबाजी को लेकर दो पक्षों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई थी। गोलीबारी में पैर में गोली लगने से तुषार उर्फ मिट्टू निवासी गांव गावड़ी मेरठ घायल हो गया था। इस मामले में किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी थी।निवाड़ी रोड चौकी प्रभारी राघवेन्द्र की तहरीर पर पुलिस ने सागर निवासी गांव ढिढ़ार मुरादनगर व तुषार ,मन्नु चौधरी निवासी गांव गावडी मेरठ के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। थानाप्रभारी अवधेश त्रिपाटी ने बताया कि मामले में फरार चल रहें एक आरोपी सागर निवासी गांव ढिढ़ार को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद किया है।
