Modinagar | मोदीनगर के भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर महादेवा मोहल्ला में सोमवार को करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरातफरी का आलम रहा।
मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के महादेवा मोहल्ला वार्ड नंबर एक निवासी गुलाबचंद सिंह का 25 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार है। वह पेशे से मजदूर था और टेंट हाउस में लेबर का काम करता था। इधर, मृतक के चाचा शशिकांत सिंह ने बताया कि गांव के टेंट हाउस में लेबर का काम करता है। सोमवार की सुबह वह मोहल्ले में ही टेंट लगा रहा था।
टेंट लगाने के दौरान जब वह लकड़ी की सीढ़ी पर चढ़कर जनरेटर का तार जोड़ रहा था। उसी दौरान लकड़ी की सीढ़ी फिसल गई और बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए जगदीशपुर रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया।
Disha Bhoomi
